Fri. Apr 26th, 2024
    एम्पायर स्टेट बिल्डिंग में दीपावली का जश्न

    भारत सहित वैश्विक स्तर पर दीपावली का त्यौहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। साल इन दीपों की रोशनी में न्यूयॉर्क में स्थित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग और दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा डूबा हुआ दिखाई दिया था। न्यूयॉर्क के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग में पहली बार दीपावली का जश्न मनाया गया था।

    दीपावली के इस शुभ अवसर पर गायक जय सीन और 2014 की मिस अमेरिका नीना दवुलुरी (भारतीय मूल की अमेरिकी महिला) भी इस जगमगाते जश्न में शरीक हुए थे। विश्व की सबसे लम्बी ईमारत बुर्ज खलीफा को एक विशेष सन्देश और कलाकारियों से सज़ा रखा था। 10 दिन तक बुर्ज खलीफा में दीपावली का जश्न में एलईडी प्रोजेक्शन भी एक हिस्सा था। इस प्रोजेक्शन में बुबाई पुलिस भारतीय राष्ट्र गीत बजाते हुए मार्च कर रही थी।

    यह पहली बार नहीं हैं जब यह दोनों भव्य इमारते भारतीय जश्न में डूबी हुई थी। स्वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्त को भी यह ऐतिहासिक इमारते तिरंगे से सजी हुई थी। हाल ही में बुर्ज खालिफा ने महात्मा गांधी के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इस दौरान बुर्ज खलीफा में एलईडी प्रोजेक्शन से महात्मा गाँधी के जीवन पर चित्रित शोर्ट फिल्म भी दिखाई गयी थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *