Sat. Apr 27th, 2024
    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अस्पताल में ही मनाई अपनी शादी की तीसरी सालगिरह

    टीवी की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को आज पूरे तीन साल हो गए हैं। हालांकि, विवेक बीते कुछ दिनों से अस्पताल में हैं और इसलिए वह कई बाहर जाकर इस खास दिन को मना नहीं सकते थे। लेकिन विवेक के परिवारवालों ने इस जोड़ी को सरप्राइज दिया जब वह केक लेकर आधी रात ही अस्पताल पहुँच गए। ये दिव्यांका और विवेक दोनों के ही लिए बहुत भावुक लम्हा था।

    जबकि विवेक ने तबियत ख़राब होने के कारण केक नहीं खाया था, दिव्यांका ने भी केक को खाने से परहेज किया। और इसकी वजाय, एक-दूसरे को हाई-फाइव दिया। इन प्यारी तस्वीरो को साझा करते हुए, दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा-“ये होती है अनोखी सालगिरह… जब परिवार हमें सरप्राइज देने के लिए चुपके से एक केक ले आते हैं … जब विव और मैंने केक खाने के बजाय एक-दूसरे को हाई-फाइव दिया। हैप्पी एनिवर्सरी लव।”

    https://www.instagram.com/p/Bzo06tfHZdi/?utm_source=ig_web_copy_link

    विवेक को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्हें पेट में गंभीर दर्द की दिक्कत हुई और बुखार के कारण तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आंतों में संक्रमण और यकृत फोड़ा होने का पता चला।

    अभिनेता को टीवी रियलिटी शो ‘नच बलिये 9’ से भी बाहर निकलना पड़ा। दोनों शो के प्रीमियर एपिसोड में नज़र आने वाले थे और अपने डांस परफॉरमेंस के लिए शूट भी कर लिया था लेकिन चूँकि विवेक की तबियत खराब हो गयी है इसलिए ये जोड़ी अब एपिसोड को होस्ट नहीं कर पाएगी।

    divyanka-vivek

    दिव्यांका और विवेक की शादी 8 जुलाई 2016 को अभिनेत्री के गृहनगर भोपाल में हुई थी। वे पहली बार ‘यह हैं मोहब्बतें’ के सेट पर मिले और प्यार हो गया। यह उनकी शादी की तीसरी सालगिरह है। दोनों हाल ही में एक संक्षिप्त छुट्टी के लिए चीन के मकाऊ गए थे, और साथ में बहुत अच्छा वक़्त बिताया।

    जबकि दिव्यांका फिलहाल ‘यह है मोहब्बतें’ में इशिता के रूप में नजर आ रही हैं, वहीं विवेक आखिरी बार ‘क़यामत की रात’ में दिखाई दिए थे।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *