Sun. Apr 28th, 2024
    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने इस रोमांटिक तस्वीर के जरिये मकाऊ को किया अलविदा

    दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi Dahiya) और विवेक दहिया केवल प्रतिभाशाली ही नहीं हैं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ी भी हैं। अक्सर, दिव्यांका और विवेक सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपने प्यार को साझा करते हैं जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। सिर्फ पीडीए ही नहीं, दिव्यांका और विवेक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को प्रोत्साहित भी करते हैं और उनकी शानदार केमिस्ट्री उनके प्रशंसकों के लिए एक आकर्षण है। पिछले कुछ दिनों से, दिव्यांका और विवेक काम से छुट्टी लेकर मकाऊ घूमने गए हैं।

    divek

    वे अपनी यात्रा से मनमोहक तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहे हैं जो उनके प्रशंसकों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। चाहे एक साथ फैंसी रेस्तरां के लिए जाना हो या एफिल टॉवर प्रतिकृति के सामने टहलने का आनंद लेना, दिवेक काम से लिए मिनी-ब्रेक का सबसे बेहतर तरीके से उपयोग कर रहे हैं। आज, दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक सेल्फी साझा करते हुए मकाऊ को अलविदा कहा। तस्वीर में, हम मकाऊ में एफिल टॉवर की प्रतिकृति के सामने खड़े इन प्यार के पंछियो को देखा जा सकता है। देखिये यहाँ-

    divyanka-vivek

    इतना ही नहीं, कल यह है मोहब्बतें अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही रोमांटिक और कोजी तस्वीर पोस्ट की थी जिसमे दोनों पॉवर कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नज़र आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर ने इन्टरनेट पर धमाल मचा दिया है और सभी दोनों की जोड़ी की सराहना कर रहे हैं। देखिये उनकी तस्वीर-

    vivek-divyanka

    इस दौरान, दोनों अपने मिनी-ब्रेक से लौटने के बाद, काम पर वापस जा रहे हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में, दिव्यांका ने साझा किया कि वह और उनके पति रियलिटी शो ‘नच बलिये 9’ के प्री-लांच एपिसोड को होस्ट करने वाले हैं।

    उन्होंने कहा-“विवेक और मैं इसे प्री-लॉन्च एपिसोड के लिए एक साथ कर रहे हैं। मैं हमेशा विवेक के साथ होस्ट करना चाहती थी। मैं बहुत खुश हूं कि हमें नच में यह मौका मिला, जो हमारे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।”

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *