Fri. Apr 26th, 2024

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बचाव अभियान के दौरान फैक्ट्री में एक विस्फोट हुआ। जिसकी वजह से फैक्ट्री की इमारत ढह गई। बचाव अभियान में जुटे दमकलकर्मियों सहित कई अन्य लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं।

    फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार उनके पास सुबह करीब 4:23 पर फोन आया कि पीरागढ़ी के उद्योग नगर स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई है। जिस पर काबू पाने के लिए सात फायर टेंडरों को मौके पर भेजा गया। लेकिन बचाव अभियान के दौरान वहां एक विस्फोट हुआ। जिसके कारण फैक्ट्री की इमारत ढह गई और दमकलकर्मी उसमें फंस गए।

    अब तक मौके पर करीब 35 फायर टेंडरों को भेजा जा चुका है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कार्मिक भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।

    अतिरिक्त डीसीपी (आउटर) राजेन्द्र सागर ने पीरगढ़ी कारखाने की आग को लेकर बताया है कि, घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 13 दमकल कर्मी शामिल हैं। इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया है। आग पर अभी नियंत्रण है। बचाव अभियान जारी है।

    अग्निशमन सेवा के उप प्रमुख धर्मपाल भारद्वाज ने बताया है कि विस्फोट के कारण हमारे 10-12 कर्मचारी घायल हो गए। 3 दमकल कर्मियों सहित 4 लोग फंसे हुए थे। लेकिन हमारे एक कर्मी को बचा लिया गया है। आग का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *