Sat. Apr 27th, 2024
    delhi khera

    हाल ही में बाहरी दिल्ली के खेड़ा कलां में मंगलवार को 28 साल के एक व्यक्ति की तीन अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया था कि रवींद्र मोटरसाइकिल से जा रहा था। दो तीन लोगों ने कार से उसका पीछा किया। उन्होंने उसे गोली मारी और फिर वे मौके से भाग गये।

    आज पुलिस नें बताया कि उन्होनें इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 3 पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस मिले हैं।

    पुलिस नें आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और इस मामले में अधिक जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है।

    पुलिस अधिकारी के अनुसार जांच में सामने आया कि मृतक रवींद्र तीन आपराधिक मामलों में शामिल था। वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।

    पुलिस नें बताया कि उसकी हत्या की वजह दुश्मनी हो सकती है। पुलिस नें बताया कि तीनों आरोपी लोकल गैंग के सदस्य हैं और इनके नाम अन्य जुर्म में भी हो सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *