Sat. Apr 27th, 2024
    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को अत्यधिक शुल्क वाला देश बनने की आलोचना की और भारत द्वारा आयातित सामान पर समान शुल्क लगाने की धमकी दी है, जैसे भारत ने अमेरिका से निर्यात उत्पादों पर लगाया है। डोनाल्ड ट्रम्प मेरीलैंड में चार दिवसीय कन्सेर्वटिवे पोलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि “भारत अत्याधिक शुल्क वाला देश है। जब हम वहां मोटर साइकिल भेजते हैं तो वह 100 फीसदी टैरिफ लगाते हैं। जब भारत यहां मोटर साइकिल भेजता है, हम कोई कर नहीं लगाते। मैं पारस्परिक शुल्क लगाना चाहता है, कम से कम मैं शुल्क तो लेना चाहता हूँ।”

    यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की अधिक शुल्क नीति की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि “मैं एक बात बताना चाहता हूँ कि विष हमारे देश का सम्मान करता है, वे हमारी इज्जत करते हैं।”

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर अक्टूबर में अमेरिकी उत्पादों पर अधिक अतिरिक्त शुल्क वसूलने का आरोप लगाया था।उन्होंने भारत को ‘टैरिफ किंग’ अर्थात कर वसूलने का बादशाह कहकर संबोधित किया। उन्होंने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि भारत अमेरिकी सामान पर सबसे ज्यादा शुल्क वसूलता है साथ ही उन्होंने हार्ले डेविडसन का उदाहरण भी दिया।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हार्ले डेविडसन बाइक पर 100 प्रतिशत शुल्क वसूलने के बाबत कहा कि उन्होंने नरेन्द्र मोदी से बात की और पीएम मोदी ने टैरिफ घटाया। उन्होंने कहा भारत और उनके प्रधानमंत्री से डोनाल्ड ट्रम्प के रिश्ते खास है।डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि किसी भी पूर्व राष्ट्रपति ने भारतीय सरकार से इस बाबत वार्ता नहीं की। वह अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाते हैं।

    (भारत अमेरिका सम्बन्ध)

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *