Sat. May 4th, 2024
ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान

50.75 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बावजूद ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ फीकी पड़ गई यह सब शायद फ़िल्म को मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रिया का ही नतीज़ा है। अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ ने तीन दिनों में 105 करोड़ कमाए हैं।

पर जल्दी ही यह धंधा मंदा पड़ सकता है। तरण आदर्श ने फ़िल्म के कलेक्शन के बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि,”फ़िल्म की कमाई में गिरावट ज़ारी है। हर बीते दिन के साथ ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ कमजोर पड़ता जा रहा है। 5वें दिन से थिएटर में बने रहने के लिए फ़िल्म को संघर्ष करना होगा।”

दुसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि, ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ हिंदी: गुरुवार 50.75 करोड़, शुक्रवार 28.25 करोड़, शनिवार 22.75 करोड़। कुल 105 करोड़।

तमिल और तेलुगु :गुरुवार 1.50 करोड़, शुक्रवार 1 करोड़, शनिवार 75 लाख। कुल 3.25 करोड़।

इतनी कमाई तो अन्य किसी भी फ़िल्म के लिए बहुत ज्यादा हो सकती है पर ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ के निर्माता चिंतित हैं। दर्शकों और फ़िल्म समीक्षकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया की वजह से फ़िल्म की परेशानी बढ़ गई है। इंडियनएक्सप्रेस की फ़िल्म समीक्षक सुभ्रा गुप्ता ने कहा कि,”फ़िल्म में देखने और सुनने लायक बस आमिर खान की अवधी और उनकी आँखों का सुरमा है।

हालांकि उनकी एक्टिंग में कुछ नया नहीं है लेकिन फिर भी आमिर को देखा जा सकता है। इसके अलावा फ़िल्म की हर चीज़ बस आती और जाती रहती है।”

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *