Sun. Apr 28th, 2024
पीएम मोदी

प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिये जनता तक पंहुचने के लिए जाना जाता है, भारत में सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले भारतीय है। इस मिक्रोब्लोगिंग साईट में पीएम मोदी के प्रसंशको ने पांच करोड़ की संख्या को पार कर दिया है।

ट्वीटर पर वैश्विक नेताओं के साथ प्रधानमन्त्री का कद भी बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीटर पर प्रसंशक 6.4 करोड़ है और उनसे पीएम मोदी थोड़ा ही पीछे हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हमेशा पहले पायदान पर होते हैं और उनके प्रसंशको की संख्या 10.8 करोड़ है।

कोई भी भारतीय राजनेता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के करीब नहीं है। प्रधानमन्त्री के दफ्तर के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल की प्रसंशको की संख्या ने तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया है। मोदी ट्वीटर पर काफी सक्रिय है और निरंतर पोस्ट करते हैं।

पीएम मोदी ने साल 2009 में इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना सुरु किया था जन वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे और साल 2014 में प्रधानमन्त्री का दफ्तर सँभालने के बाद उनकी प्रसिद्धि में काफी इजाफा हुआ था। प्रधानमन्त्री फेसबुक हैंडल पर 4.4 करोड़ प्रसंशको के साथ सक्रीय है और इन्स्टाग्राम पर उनके 2.5 करोड़ प्रसंशक है।

सोशल मीडिया पर उनके मशहूर पोस्ट में, “आज संसद में मुझसे एक बहुत प्यारा दोस्त मिलने के लिए आया है” इस पर 35 लाख लाइक्स मिले थे। दूसरा, पीवी संधू से मिलकर खुश हूँ, बधाई देता हूँ और भविष्य में उनके बेहतर करने की दुआ करता हूँ, इसके लिए उन्हें इन्स्टाग्राम पर 40 लाख लाइक्स मिले थे।

बीते वर्ष, एक अंतररष्ट्रीय सर्वे में मोदी को विश्व के तीन नेताओं में शुमार किया गया था। वार्षिक सर्वे गल्लुप इंटरनेशनल ने वैश्विक नेताओं में पीएम मोदी को तीसरा स्थान दिया था। यह सर्वे विश्व के 50 देशो में किया था, मोदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रोतानी पीएम थेरेसा मे और इजराइल के पीएम नेतान्याहू से अधिक तवज्जो दी गयी थी।

सर्वे में सर्वोच्च स्थान पर जर्मन की चांसलर एंजेला मेर्केल और दूसरे स्थान पर फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मानुएल मैक्रॉन है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *