Fri. Apr 26th, 2024
    टाइटैनिक-II

    साल 1997 में लेओनार्डो डिकेप्रियों द्वारा अभिनयित ‘टाइटैनिक’ फिल्म का नाम हर किसी जहन में जरुर होगा। प्रेम और साहस से भरपूर इस फिल्म में जितना आनंद है उतनी ही इसकी असल कहानी में दर्द और लाशों से भरा समुन्द्र था। उस दौरान यह फिल्म तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली बनी थी।

    सूत्रों के मुताबिक एक और टाइटैनिक -II जहाज का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है और यह उसी मार्ग से यात्रा करेगा जिससे पूर्व टाइटैनिक करता था।

    उस दौरान विश्व का सबसे विशाल जलयान एक ग्लेशियर से टकराने से डूब गया था। अप्रैल 1912 में इस जलयान के डूबने से 1503 यात्रियों की मौत हो गई थी। टाइटैनिक -II नाम से तैयार हुए यह जलयान मार्ग पर जलयात्रा के लिए तैयार है।

    टाइटैनिक की सफलता के बाद टाइटैनिक -II को भी साल 2022 तक अटलांटिक के मार्ग से यात्रा करवाई जाएगी। सीएनएन के मुताबिक टाइटैनिक -II में 2400 यात्री और 900 क्रू सदस्य मौजूद होंगे। टिकट प्रणाली भी टाइटैनिक जहाज की तरह फर्स्ट, सेकंड और थर्ड क्लास के लिए बुक की जा सकेगी।

    ख़बरों के मुताबिक टाइटैनिक -II को पूर्ववर्ती जलयान की तरह ही ऑउटफिट दिया गया है। अलबत्ता इसमें कई आधुनिक तकनीकों को भी तरजीह दी गयी है। टाइटैनिक -II में कई सुरक्षा सुविधा को रखा गया है मसलन लाइफबोट, रडार और आधुनिक जीवन रक्षा शैली ताकि पिछली बार की तरह कोई हादसा न हो।

    ऑस्ट्रेलिया की कंपनी ब्लू स्टार चीन में टाइटैनिक -II का निर्माण कर रही है। कई वर्षों तक आर्थिक विवाद के कारण टाइटैनिक -II का प्रोजेक्ट लटका रहा था। उत्तरी आयरलैंड के आर्थिक अड़ंगे के कारण इस प्रोजेक्ट में देरी हुई थी।

    ख़बरों के मुताबिक टाइटैनिक -II प्रोजेक्ट की कीमत 500 मिलियन डॉलर है। यात्रा से पूर्व टाइटैनिक -II दो हफ़्तों की ट्रायल यात्रा पर जायेगा।

    साल 1912 विश्व का सबसे विशाल और कीमती टाइटैनिक जलयान डूब गया था। इस सवार दो तिहाई यात्रियों की मौत हो गयी थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *