Sun. Apr 28th, 2024
    जॉर्ज फर्नांडिस की मृत्यु से शोकग्रस्त नितीश कुमार, कहा-मैं पटना उनके अंतिम संस्कार के बाद ही जाऊंगा

    बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रिय राजधानी में जॉर्ज फर्नांडिस को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो जाता, तब तक वे दिल्ली में ही रहेंगे।

    पटना से दिल्ली आने वाले कुमार ने पहले ही दो दिन के राष्ट्रिय शोक की घोषणा कर दी है। दिल्ली आने से पहले, कुमार ने याद किया कि कैसे फर्नांडिस ने उनके राजनीतिक करियर को राह दिखाई जब राज्य में जनता दल सरकार का नेतृत्व करने वाले लालू प्रसाद को चुनौती देने के लिए समता पार्टी बनाई गयी थी।

    आँखों में आंसू भरते हुए, कुमार ने कहा-“उनका मार्गदर्शन हम सब के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है। यह हमारी कोशिश होगी कि हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें जब हमारे पास लोगों की सेवा करने का अवसर है।” नितीश कुमार का साथ जदयू राज्य अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने भी दिया था।

    दिल्ली में उनके आवास पर पहुँचने के बाद, नितीश कुमार ने संवाददाताओं को बताया-“जॉर्ज फर्नांडिस एक महान व्यक्ति थे। वे मार्गदर्शक थे और उनके जैसा व्यक्तित्व खोने के बाद हम दर्द में हैं। उनके पास दृढ़ इच्छा शक्ति थी। वे काफी सालों से बीमार थे। वे हमारे अभिवावक भी थे।”

    उनके बेटे यूएस में है और वे जल्द यहाँ आने वाले हैं। उनका अंतिम संस्कार उसके बाद ही होगा। कुमार ने कहा-“मैं दिल्ली में ही रुक रहा हूँ और तब तक पटना नहीं जाऊंगा जब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो जाता।”

    जॉर्ज फर्नांडीस एक आजीवन समाजवादी थे जबकि उनका राजनीतिक जीवन साहसिकवाद रहा है जिसमें दो वैचारिक विपरीत सरकारों में कैबिनेट पद शामिल थे, जहां उन्होंने 1977 में कोका-कोला को बाहर कर दिया था और 1999 में कारगिल युद्ध की देखरेख की। उनकी पंचशील पार्क में मौजूद आवास में 88 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। वे लम्बे अरसे से बीमार चल रहे थे।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *