Tue. May 7th, 2024
शनाया कपूर: सहायक निर्देशक बनने के बाद, मुझे पता चला कि फिल्म कैसे बनती है

अभी कुछ दिनों पहले हमने आपको बताया था कि संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में एक सहायक निर्देशक के रूप में डेब्यू कर रही हैं। और वो पहले ही फिल्म के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर शनाया किस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, शनाया अपनी कजिन जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म-गुंजन सक्सेना की बायोपिक में सहायता करेंगी। 2020 में अभिनय डेब्यू करने से पहले, वो फिल्ममेकिंग की बारीकियों को सीखेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, “टीम अगले स्थान पर जाने से पहले, दो हफ्ते के लिए लखनऊ में शूट करेगी। जबकि शनाया ने अभिनेत्री बनने का फैसला कर लिया था, उनके माता-पिता चाहते थे कि वह दृश्यों के पीछे की ज़िन्दगी का अनुभव पहले ले। वह प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए, नियमित रूप से करण जौहर के अँधेरी वाले दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं।”

फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं जिन्होंने करण जौहर की 2016 में आई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर सहायता की थी। इस फिल्म में जान्हवी पहली भारतीय महिला हेलीकॉप्टर पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं जो शौर्य चक्र से सम्मानित किये जाने वाली पहली महिला थी।

कुछ दिनों पहले, संजय ने अपने बेटी के लिए एक पोस्ट किया था। उन्ही के पोस्ट के जरिये ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन्होंने इस पोस्ट में अपनी बेटी को उनके नए सफ़र के लिए शुभकामनाएं दी।

https://www.instagram.com/p/Bt-NHVEHH0J/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bt-G3ZaBm3X/?utm_source=ig_web_copy_link

कपूर कजिन में सबसे पहले सोनम कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने भी पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में सहायता की थी और फिर इसके बाद निर्देशक ने उन्हें रणबीर कपूर के विपरीत फिल्म ‘सावरिया’ में ब्रेक दिया। सोनम के बाद अर्जुन कपूर, हर्षवर्धन कपूर और जान्हवी कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है।

https://www.instagram.com/p/Bm9J4D9hPo_/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *