Sat. Apr 27th, 2024

    चीन और जापान समुंद्री मामलो पर 10 व 11 मई को उच्च स्तर की चर्चा करेंगे। यह मुलाकात जापान के ओटरु शहर में होगी। इसका ऐलान करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि “इस वार्ता में दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के अधिकारी, रक्षा मंत्रालय के अधिकारी, सम्रुन्द्री कानून प्रवर्तन और प्रबंधन विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

    उन्होंने कहा कि “चीन समुंद्री मामले पर सभी संयुक्त हितो पर जापान से साथ विचारो को साझा करेगा ताकि दोनों देशों के बीच आपसी समझ और विश्वास मज़बूत हो। दोनों देशों के बीच यह 11 वें चरण की चर्चा होगी। समुंदी मामलो पर चीन-जापान उच्च स्तरीय वार्ता की नींव साल 2012 में रखी गयी थी।

    इस वार्ता का मकसद समुंद्री सहयोग को मज़बूत करना है और दोनों राष्ट्रों के बीच मसलों को हल करना है। पिछली बैठक विगत वर्ष दिसंबर में चीन के वोज़्हेन शहर में हुआ था। जापान और चीन के बीच दक्षिणी चीनी सागर भी विवाद का मसला बना हुआ है।

    चीन दक्षिणी चीनी सागर पर अपने प्रभुत्व को बढ़ा रहा है और वहां कई मानव निर्मित द्वीपों का भी निर्माण किया है। चीन और अमेरिका के बीच समुन्द्र भी विवादित विषय बना हुआ है। अमेरिका लगातार विवादस्पद क्षेत्र पर अपने जंगी जहाजों को भेजता रहता है, जिससे चीन काफी क्रोधित रहता है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *