Sat. Apr 27th, 2024
    Modi-Naidu

    आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘खोखला आदमी’ संबोधन का इस्तेमाल किया जिसने देश के लिए कुछ नहीं किया।

    उन्होंने संसद में वादा करने के बावजूद मोदी सरकार पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने का आरोप लगाया।

    नायडू ने कहा कि पीएम मोदी ने 12 वर्षों तक अपने गृह राज्य गुजरात के लिए भी मुख्यमंत्री के रूप में कुछ भी नहीं किया, लेकिन सभी को विश्वास दिलाया कि उन्होंने महान काम किये हैं। हम सब ने इसपर विश्वास कर लिया। पुरे देश ने विश्वास कर लिया लेकिन बाद में खुद को ठगा हुआ महसूस किया।

    उन्होंने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के “कार्यान्वयन” और “जुड़े आश्वासनों” पर एक ‘श्वेत पत्र’ भी जारी किया, जिसमें मुख्य रूप से पीएम को निशाना बनाया गया।

    नायडू ने कहा, “एक नेता बहुत फर्क लाता है। हनरेंद्र मोदी ने जो कहा था हमने उसपर विश्वास किया था। आज नरेंद्र मोदी क्या हैं … खोखले हैं।” उन्होंने आगे कहा “प्रधानमंत्री ने एक अभियान चलाया कि वही सबसे अच्छे हैं, उनके सामने कोई अच्चा नहीं है लेकिन वो खुद अच्छे नहीं है।”

    नायडू ने यह भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी चुनाव जीतने के लिए बाहुबल और धन का इस्तेमाल करते हैं और सबको ब्लैकमेल करते हैं।

    टीडीपी अध्यक्ष ने कहा “चूंकि आपके पास पैसा है, आप वोट खरीदने के लिए पैसों का इस्तमाल कर रहे हैं। आप 2000 और 500 रुपये के नोटों को खत्म क्यों नहीं कर रहे हैं? आप देश को बर्बाद कर रहे हैं और आप इसके लिए जिम्मेदार हैं। कई लोग आपकी वजह से गलत काम करने के लिए मजबूर हैं।”

    नायडू ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि “इस डर से कि आंध्र प्रदेश सभी मामलों में गुजरात से आगे निकल जाएगा, मोदी सरकार राज्य को विशेष श्रेराज्य का दर्जा देने से इनकार कर रही थी, हालांकि, संसद में इसका वादा किया गया था।”

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *