Wed. May 1st, 2024
    गूगल हिस्ट्री डिलीट कैसे करें delete google history in hindi

    विषय-सूचि

    गूगल हिस्ट्री कैसे डिलीट करें? (how to delete google history in hindi)

    क्या आप अपने गूगल की हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं? अगर हाँ तो आप सही जगह पर है। अक्सर कई लोग गूगल के ट्रैकिंग फीचर से परेशान हो जाते हैं। गूगल आपको नहीं बल्कि आप की हिस्ट्री को ट्रैक करता है।

    कई बार लोग हैरान हो जाते हैं गूगल हमारे बारे में इतना कैसे जानता है। दरअसल गूगल आपको पिछले दस सालों से ट्रैक कर रहा है। गूगल के पास आप की सभी जानकारी मौजूद है।

    यह जानता है की आप ने कब कौन से लिंक पर क्लिक किया था। इसलिए लोग अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए इसकी हिस्ट्री को डिलीट करना पसंद करते हैं।

    आप को बता दें की आप हिस्ट्री डिलीट करने के बाद आप गूगल द्वारा दी गयी सुविधा में पर्सनल टच नहीं मिल पायेगा। इसका मतलब आपकी हिस्ट्री की वजह से गूगल आप को समझ पाता था और आपको उसी अनुसार रिजल्ट और सेवाएं देता था मगर अब ये नहीं होगा।

    गूगल हिस्ट्री डिलीट करने से पहले आप एक्टिविटी कंट्रोल को नियंत्रित कर लीजिये। जब तक आप इसे डिसेबल नहीं करते हैं, तो गूगल द्वारा आपकी गतिविधि, आपकी सर्च और ब्राउज़िंग गतिविधि का रिकॉर्ड रखा जायेगा।

    गूगल जानता है कि आपने कौन से लिंक, छवियों पर क्लिक किया है और इसमें आपके द्वारा एड्रेस बार में दर्ज किए गए सभी यूआरएल भी शामिल हैं।

    गूगल हिस्ट्री डिलीट करने की प्रक्रिया (process to delete google history in hindi)

    गूगल अकाउंट अगर आप अपनी गूगल हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स का पालन कीजिये।

    • अपने जीमेल अकाउंट में साइन इन कर लीजिये।

    • अब आप दायीं और ऊपर बने माय अकाउंट पर क्लिक करें।
    • अब आप वेब एक्टिविटी सेक्शन में जाईये।

    • अब आप यहाँ तीन डॉट्स पर क्लिक करके डिलीट एक्टिविटी बई पर क्लिक कर दें।

    • पूरी हिस्ट्री मिटने के लिए बेगिनिंग ऑफ़ टाइम पर क्लिक करें।

    • इसके बाद डिलीट बटन दबा दें।

    • इससे आप की अब तक की हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *