Sat. Apr 27th, 2024
    योगी आदित्यनाथ

    गूगल ने अपने सर्च इंजन के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद योगी आदित्यनाथ को सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुना है। इसके लिए योगी आदित्यनाथ ने देश में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोडते हुए यह तमगा हासिल किया है।

    गूगल के अनुसार योगी आदित्यनाथ को सबसे अधिक पूर्वी राज्यों में सर्च किया गया है। इसमें त्रिपुरा व नागालैंड राज्यों में योगी आदित्यनाथ को सर्वाधिक सर्च किया गया है। इसके अलावा योगी को उत्तर प्रदेश व दादर-नागर हवेली में भी अधिक सर्च किया गया है।

    गूगल पर 'most popular cm' सर्च करने पर योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे ऊपर है.
    गूगल पर ‘most popular cm’ सर्च करने पर योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे ऊपर है.

    भाजपा के प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि इसका कारण योगी जी के काम करने का तरीका है। अन्य सभी राज्यों की जनता भी योगी सरकार जैसा ही प्रशासन चाहती है। यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ भाजपा के चुनावी अभियान में आगे रहते हैं।

    वहीं तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि गूगल द्वारा पेश किए गए आंकड़े सिर्फ यह बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ को इंटरनेट पर सर्च किया गया है, लेकिन आंकड़ों से यह कहीं नहीं साबित होता है कि योगी आदित्यनाथ लोकप्रिय हैं।

    वहीं भाजपा योगी की लोकप्रियता को हमेशा अपने फाड़े के लिए इस्तेमाल करती आई है। उत्तर प्रदेश हुनवों के दौरान भी सामने आए पोल में योगी आदित्यनाथ को ही सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *