Fri. Oct 24th, 2025
गुड न्यूज़: अक्षय कुमार ने क्रिसमस मूड में साझा किया नया पोस्टर, देखिये यहाँ

चूँकि फिल्म ‘गुड न्यूज़‘ को रिलीज़ होने में अभी कुछ ही दिन रह गए हैं, इसलिए फिल्म की स्टार-कास्ट अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी, और दिलजीत दोसांझ बहुत जोर-शोर से फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म इस शुक्रवार 27 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जैसा कि रिलीज की तारीख क्रिसमस सप्ताह में आती है, इसलिए टीम के लिए ये दोहरा उत्सव होगा। जबकि हम सभी आज क्रिसमस मूड में हैं, तो अक्षय कुमार ने फैंस को बड़े अनोखे अंदाज़ में क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं और फिल्म का एक नए पोस्टर का अनावरण किया हैं।

https://www.instagram.com/p/B6e2IlNny6L/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B6celAGHFKY/?utm_source=ig_web_copy_link

नए पोस्टर में चार प्रमुख सितारों अक्षय, करीना, कियारा और दिलजीत को सैंटा की गाड़ी में बैठा देखा जा सकता है। चारो अभिनेता उपहारों के साथ साथ खुशियां भी बाट रहे हैं। अक्की ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा-“हमारी तरफ से आपको क्रिसमस की शुभकामनाएं। देखते रहिए, हम एक ख़ास तोहफा भी ला रहे हैं! 27 नबंवर को सिनेमाघरों में, अपने टिकट अभी बुक करें!” पोस्टर में दोनो जोड़े बेहद आकृषक लग रहे हैं। दिलजीत और कियारा ने सफ़ेद रंग की पोशाक पहनी है जबकि अक्षय और करीना लाल रंग में नज़र आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/tv/B6fG8zbHOTZ/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म एक ही उपनाम वाले दो जोड़ों की कहानी बताती है। दोनों पितृत्व को अपनाने की आकांक्षा रखते हैं। आईवीएफ का सहारा लेते हैं, हालांकि, दोनों आदमियों के स्पर्म आपस में मिल जाते हैं और दोनों महिलाएं गलत स्पर्म के साथ गर्भवती हो जाती हैं। जहां अक्षय और करीना एक इलीट कपल बने हैं, वही दिलजीत और कियारा की जोड़ी ने फिल्म में देसी तड़का लगाया है। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म दो दिनों में रिलीज़ हो रही है।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *