Fri. Apr 26th, 2024
    कीड़ा काटना

    कीड़े कई प्रकार के हो सकते हैं, कुछ विषैले होते हैं, कुछ नहीं लेकिन सभी प्रकार के कीड़ों के काटने पर दर्द और पीड़ा का अनुभव होता है जो हमारे लिए असहजता का कारण बन जाता है।

    आइये हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप कीड़े के काटने पर होने वाली समस्या से निजात पा सकते हैं।

    विषय-सूचि

    कीड़ा काटने पर घरेलु उपचार

    1. अल्कोहल मल लें

    अल्कोहल यानि शराब में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यही कारण है कि कीड़े के काटने पर इसे मल लेने से संक्रमण फैलता नहीं है।

    हालाँकि, इसे लगाने पर कुछ समय के लिए दर्द का अनुभव होता है लेकिन इससे आप खुजली नहीं करते हैं जिससे आपको आराम मिलता है।

    2. तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल करें

    तुलसी की पत्तियों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कीड़े के काटने पर होने वाली सूजन से निजात दिलाते हैं

    यह विशेष तौर पर मच्छर के काटने पर उपयोगी होता है। यह मच्छर भागने के लिए भी इस्तेमाल की जाती हैं।

    3. सेब का सिरका लगायें

    सेब का सिरका किसी भी प्रकार का संक्रमण को फैलने से रोकता है। यह प्रभावित स्थान को आराम देता है। इससे आपको दर्द होने लगता है जिसके कारण आप प्रभावित स्थान पर खुजली नहीं करते हैं।

    4. चिपचिपे टेप का करें प्रयोग

    यह उपाय एक निवारक के सामान कार्य करता है। प्रभावित स्थान पर चिपचिपा टेप लगाने से आप उस स्थान पर खुजली नहीं करते हैं जिससे संक्रमण नहीं फैलता है और आपको जल्द ही आराम मिल जाता है।

    5. एलो वेरा का पेस्ट लगायें

    कुछ एलो वेरा की पत्तियां लें और उन्हें फ्रिज में रख दें। फिर इन्हें पीस लें और इनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगा लें।

    अपने एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह दर्द और खुजली से राहत देता है।

    6. केले का छिलका मल लें

    प्रभावित स्थान को आराम देने के लिए उसपर केले का छिलका रगड़ लें। इसमें कैल्शियम होता है जो आपको आराम देता है।

    लेकिन कई बार ये अधिक कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है इसलिए सतर्क रहे।

    7. कीड़ा काटने का उपाय शहद

    शहद के दोहरे लाभ होते हैं। इसके एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण ये कीड़े के काटे हुए स्थान को आराम देता है और संक्रमण फैलने से भी रोकता है। वहीं, दूसरी ओर ये कीड़ों को भी आकर्षित करता है।

    8. विद्युत् प्रवाह

    यह एक सैन्य रणनीति है। जब मकड़ी, चीटी या मधुमक्खी काट लेती है तो आप प्रभावित स्थान को गीला कर लें और उसपर 9 वोल्ट की बैटरी लगा लें।

    इससे ज़हर फैलता नही है और दर्द में भी आराम मिलता है।

    9. लिस्ट्रीन का प्रयोग करें

    यह बहुत ही कम उपयोग किया जाने वाला उपाय है। लिस्ट्रीन में मेंथोल होता है जो प्रभावित स्थान को ठंडक प्रदान करता है। इससे खुजली में भी राहत मिलती है।

    10. टी ट्री ओइल लगायें

    टी ट्री ओइल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो संक्रमण को फैलने से रोकते हैं। इससे जलन पैदा होती है लेकिन ये कीड़े के काटने पर बहुत ही उपयोगी समाधान होता है।

    One thought on “कीड़ा काटना : उपाय और घरेलु उपचार”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *