Fri. Apr 26th, 2024
    प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी

    नरेब्द्र मोदी के कपड़ो पर तंज कसते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि नेहरु जैकेट पहन लेने से कोई पूर्व प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू की तरह नेता नहीं बन सकता है और न ही डिज़ाइनर जैकेट और कुर्ता पहनने से कूई राजीव गाँधी हो जायेगा।

    गुजरात के साबरकांठा के हिम्मतनगर में शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “नेहरु जैकेट पहनने से मोदी नेहरून ने बन सकते, न ही विदेश यात्राओं से आप इंदिरा गाँधी बन जायेंगे। आप डिज़ाइनर जैकेट व कुर्ता पहहने से राजीव गाँधी न बन सकते हैं। उनके जैसा नेता बनने के लिए आपको उनकी तरह त्याग करना होगा, क्या आपके पास ऐसा करने का साहस है।”

    अहमद पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने दर्शाया कि जनका का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। “साल 2014 में आप सत्ता में झूठे वादे कर और झूठ का प्रचार का आये थे, आपने सोचा भी नहीं होगा कि चार सालों में जनता आपकी लहर को खत्म कर देगी। जनता आप भाजपा से परेशान हो चुकी है, इसी कारण कांग्रेस ने तीन राज्य के विधान सभा चुनावों में अपना परचम लहराया हैं।”

    कांग्रेसी नेता ने कहा कि जब “आप सत्ता में आये, आपने सोचा आप हमेशा के लिए राज करोगे। जो आपका घमंड था। आपको अंदाजा भी नहीं था कि जनता अगर सिंहासन दे सकती है, तो छीन भी सकती है। भविष्य में सत्ता छोड़ने का आपका समय नजदीक है। अगर आपने सत्ता नहीं छोड़ी तो जनका आपको बाहर फेंक देगी।”

    अहमद पटेल ने कहा कि एक तरफ आप सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण करवाते हैं और दूसरी तरफ उनकी बेइज्जती करते हैं। उन्होंने कहा भाजपा और मोदी इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं और तोड़-मरोड़ का दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस ने देश के कुछ नहीं किया है।

    उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी चुनाव से पहले किये गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं मसलन सभी के बैंक खातों में 15 लाख जमा करने का वादा जुमला था। उन्होंने कहा कि भाजपा दावा करती है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अह सब किया जो कांग्रेस 60-70 सालों में नहीं कर पायी है, कांग्रेस ने कभी अपने राज में देश को नहीं लूटा है लेकिन भाजपा ने नोटेबंदी के माध्यम से चार सालों में देश को खूब लूटा है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *