Sat. Jul 6th, 2024
    kapil sharma biography in hindi

    कपिल शर्मा एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता और निर्माता हैं। कपिल को ‘द कपिल शर्मा शो’ को होस्ट करते हुए देखा गया है। उन्होंने कलर्स टीवी के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और सोनी टीवी के शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ जैसे टेलीविज़न कॉमेडी शो में भी होस्ट की भूमिका निभाई है।

    कपिल ने अपने करियर की शुरुआत एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में ही की थी। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2015 में आई फिल्म ‘किस किस को प्यार करू?’ से की थी। कपिल शर्मा ने कई सारे बड़े बड़े अवार्ड शोज में होस्ट का काम किया है।

    उन्होंने अपने स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में इतनी सफलता पाई है की उन्हें कई बार कई अवार्ड्स से नवाज़ा गया है। कपिल शर्मा एक बहुत अच्छे गायक भी हैं। उन्हें अक्सर अपने शोज़ के दौरान अपने इस हुनर को दर्शाते हुए देखा गया है।

    कपिल शर्मा का प्रारंभिक जीवन

    कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘जीतेन्द्र कुमार पुंज’ था जो पेशे से पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। कपिल की माँ का नाम ‘जनक रानी’ है जो घर परिवार को सम्हालने का काम करती हैं। कपिल के पिता को 1997 में कैंसर की बीमारी का पता चला था और 2004 में दिल्ली के ‘एम्स हॉस्पिटल’ में उनकी मृत्यु हो गई थी।

    कपिल ने अपने स्कूल की पढाई ‘श्री राम आश्रम स्कूल’, अमृतसर, पंजाब से पूरी की है। उन्होंने ‘हिंदू कॉलेज’, अमृतसर और ‘एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स’, जलंदर से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। कपिल शर्मा के एक भाई है जिसका नाम ‘अशोक कुमार शर्मा’ है।

    वह भी एक पुलिस कांस्टेबल है। कपिल की एक बहन हैं जिनका नाम ‘पूजा पवन देवगन’ है। कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 से की थी।

    कपिल शर्मा का व्यवसायिक जीवन

    कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में कॉमेडी रियलिटी टेलीविजन शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से की थी। कपिल ने इस शो को जीता था और यही से उनके लोकप्रिय होने का सफर शुरू हुआ था। कपिल ने इस सीरियल को जीतने के साथ साथ भारतीय 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी जीता था।

    इससे पहले उन्होंने एमएच वन चैनल के पंजाबी शो ‘हसदे हसादे रावो’ में काम किया था। इसके बाद कपिल शर्मा ने सोनी टीवी के शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में भाग लिया था। उन्होंने इस शो के कुल छह सीजनो को जीता था। इस शो में उन्होंने अपनी लोकप्रियता को और बढ़ाया था। कपिल ने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 6’ और एक कॉमेडी शो ‘छोटे मियाँ’ में होस्ट का काम भी किया था।

    कपिल ने 2009 में ‘उस्तादों का उस्ताद’ शो में एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। इस शो को सोनी टीवी पर दर्शाया जाता था। इसी साल उन्होंने स्टार वन के शो ‘हंस बलिए’ में भी भाग लिया था। कपिल शर्मा ने 2011 में अपने गाने के हुनर को आज़माने के लिए ‘स्टार या रॉकस्टार’ नाम के शो में भाग लिया था। कपिल अपने गायकी के हुनर की वजह से इस शो के रनर – अप बने थे।

    2013 में कपिल ने अपने कॉमेडियन के हुनर को आगे बढ़ाने का फैसला किया था और फिर कलर्स टीवी पर अपने बैनर ‘के9 प्रोडक्शंस’ के तहत अपना खुद का कॉमेडी शो शुरू किया था। उन्होंने अपने इस शो का नाम ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ रखा था। यह शो कलर्स टीवी पर जून 2013 से जनवरी 2016 तक कुल 191 एपिसोड के साथ दर्शाया गया था। इस शो के दौरान कपिल ने बहुत लोकप्रियता कमाई थी।

    2015 में कपिल ने ’60वें फिल्मफेयर अवार्ड्स’ में निर्देशक ‘कारन जौहर’ के साथ होस्ट की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें सोनी टीवी के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘कॉफ़ी विद करन’ और ‘द अनुपम खैर शो’ में अतिथि के रूप में देखा गया था। कलर्स टीवी के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के अंत के बाद, कपिल ने सोनी टीवी के साथ एक नए शो में काम करने के लिए हामी भरी थी।

    इस शो का नाम ‘द कपिल शर्मा शो’ रखा गया था। कपिल ने अप्रैल 2016 में ‘द कपिल शर्मा शो’ को सोनी टीवी पर दर्शाना शुरू किया था। कपिल के इस शो को भी लोगो ने उतना ही पसंद किया जितना उनके पहले के शोज को किया था। कपिल के इस शो को कुछ कारणों की वजह से 2017 में बंद करना पड़ा था।

    2018 में एक बार फिर कपिल ने सोनी टीवी पर ‘फॅमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ नाम के शो की शुरुआत की थी। इस सीरियल के कुल 3 एपिसोड को ही टीवी पर दर्शाया गया था और फिर इसे बंद करना पड़ा था। उसी साल कपिल ने ‘द कपिल शर्मा शो’ का सीजन 2 टीवी पर दर्शाना शुरू किया था। इस शो की शुरुआत दिसंबर 2018 से हुई थी और अभी तक इस सीरियल को सोनी टीवी पर देखा जा रहा है।

    2015 में कपिल ने हिंदी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं?’ से अपने फिल्मो का सफर शुरू किया था। यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म को अब्बास मस्तान द्वारा निर्देश किया गया था। कपिल के साथ इस फिल्म में चार अभिनेत्रियों ने मुख्य किरदारो को दर्शाया था। अभिनेत्रियों के नाम ‘एली अवराम’, ‘मंजरी फडनीस’, ‘सिमरन कौर कुंडी’ और ‘साई लोकुर’ हैं। इस फिल्म को जनता ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद कपिल की दूसरी फिल्म ‘फिरंगी’ थी। यह फिल्म 1 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई थी।

    इस फिल्म को राजीव ढींगरा द्वारा निर्देश किया गया था। फिल्म फिरंगी एक ऐतिहासिक अवधि की ड्रामा फिल्म थी, जो वर्ष 1920 में स्थापित की गई थी। इस फिल्म को लोगो ने पसंद किया था, लेकिन इस फिल्म ने उनकी पहली की फिल्म जितनी कमाई नहीं की थी।

    कपिल शर्मा को मिले सम्मानों की बात करे तो उन्हें ‘ऑरमैक्स मीडिया’ ने अप्रैल 2016 में सबसे लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन व्यक्तित्व का दर्जा दिया था। ‘फोर्ब्स इंडिया’ ने वर्ष 2016 में अपनी ‘100 सेलिब्रिटी’ की लिस्ट में उन्हें 11 वें स्थान पर शामिल किया था। अगले साल ‘फोर्ब्स इंडिया’ ने एक बार फिर 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में कपिल को 18 वें स्थान पर शामिल लिया था।

    2013 में, उन्हें एंटरटेनमेंट केटेगरी में ‘सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया था। कपिल शर्मा को भारतीय प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए नामित किया गया था। कपिल ने इस अभियान में बढ़ चढ़ कर योगदान दिया था जिसकी वजह से उन्हें राष्ट्रपति ‘प्रणब मुखर्जी’ द्वारा सितंबर 2015 में राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित भी किया गया था, ताकि कपिल के इस योगदान को सम्मानित किया जा सके।

    कपिल शर्मा द्वारा निभाए गए रियलिटी शोज और अवार्ड्स शोज

    • 2006, पंजाबी शो ‘हसदे हसादे रावो’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2007, स्टार वन के शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज – सीज़न 3’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और शो के विजयता बने थे।
    • 2008, कलर्स टीवी के शो ‘छोटे मिया’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2008 – 2009, स्टार वन के शो ‘लाफ्टर नाइट्स’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2009, सोनी टीवी के शो ‘उस्तादो का उस्ताद’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2009, स्टार वन के शो ‘हंस बलिए’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2010 – 2013, सोनी टीवी के शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और 6 सीजन के विजयता बने थे।
    • 2011, शो ‘स्टार या रॉकस्टार’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2013, सोनी टीवी के शो ‘झलक दिखला जा – सीजन 6’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2013 – 2016, कलर्स टीवी के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में होस्ट और कॉमेडी कलाकार का काम किया था।
    • 2015, अवार्ड शो ’60वाँ फिल्मफेयर अवार्ड्स’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2016, अवार्ड शो ’22वां स्टार स्क्रीन अवार्ड’ में होस्ट का काम किया था.
    • 2016, अवार्ड शो ‘6 वाँ फिल्मफेयर अवार्ड्स’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2016 – 2017, सोनी टीवी के शो ‘द कपिल शर्मा शो सीजन 1’ में होस्ट और कॉमेडी कलाकार का काम किया था।
    • 2017, अवार्ड शो ’62वाँ फिल्मफेयर अवार्ड्स’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2018, सोनी टीवी के शो ‘फॅमिली टाइम विथ कपिल शर्मा’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2018 – 2019, सोनी टीवी के शो ‘द कपिल शर्मा शो सीजन 2’ में होस्ट और कॉमेडी परफॉर्मर का काम किया था।

    कपिल शर्मा द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 2015, हिंदी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं?’ में ‘कुमार शिव राम किशन’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017, हिंदी फिल्म ‘फिरंगी’ में ‘मंगा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, हिंदी फिल्म ‘सन ऑफ़ मंजीत सिंह’ में स्पेशल अपीयरेंस में देखा गया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2012, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में शो ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर – कॉमेडी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर – कॉमेडी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के लिए ‘फुन्निएस्ट सीरीज – कॉमेडी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर’ में ‘एंटरटेनर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स’ में शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के लिए ‘मोस्ट एंटरटेनिंग कॉमेडी शो’ का अवार्ड मिला था।
    • 2014, ‘स्टार गिल्ड अवार्ड्स’ में शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के लिए ‘बेस्ट कॉमेडी शो’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, ‘सोनी गिल्ड फिल्म अवार्ड्स’ में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के लिए ‘प्रोमिसिंग डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, ‘भारतीय टेलीविजन अकैडमी अवार्ड्स’ में शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर – कॉमेडी’ का अवार्ड मिला था।

    कपिल शर्मा का निजी जीवन

    कपिल शर्मा ने दिसंबर 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड ‘गिन्नी छत्रथ’ से शादी की थी। यह दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कपिल शर्मा के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में राजमा चावल और आलू पराठा पसंद है। कपिल के पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार हैं और अभिनेत्रियों में उन्हे दीपिका पादुकोण पसंद हैं।

    कपिल के पसंदीदा कॉमेडियन गुरप्रीत गुग्गी हैं। कपिल को घूमने की जगहों में लंदन पसंद है। कपिल शर्मा ने अपने करियर में काफी सफलता हासिल की है। उनकी लोकप्रियता ना केवल भारत देश में ही है बल्कि विदेश के कई देशो में भी उनके शोज को देखा जाता है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *