Wed. May 8th, 2024
    karan singh grover biography in hindi

    करन सिंह ग्रोवर हिंदी टीवी सीरियल और फिल्मो के जाने माने अभिनेता हैं। इनका सबसे लोकप्रिय किरदार ‘डॉ अरमान मलिक’ और ‘असद अहमद खान’ उर्फ़ ‘मिस्टर खान’ का माना जाता है। इन्होने अभिनय की शुरुआत साल 2004 में की थी। इन्होने फिल्मो में अपने अभिनय का डेब्यू साल 2015 में किया था। करन सिंह ने कई सारे रियलिटी शोज में भी कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया है।

    उन्हें ‘झलक दिखला जा’, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी’ और ‘थैंक्यू माँ’ में देखा गया था। करन ने अपने अभिनय की वजह से कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है। इन सभी के अलावा करन को कई शोज में होस्ट की भूमिका को दर्शाते हुए भी देखा गया है। उन्होंने शो ‘ज़रा नचके दिखा’, ‘परफेक्ट कपल’ और ‘स्टार मस्ती होली गुलाल की’ में होस्टिंग का काम किया है। उन्होंने 2019 में स्टार प्लस के सीरियल में ‘मिस्टर बजाज’ का किरदार भी अभिनय किया था।

    करन सिंह ग्रोवर का प्रारंभिक जीवन

    करन सिंह ग्रोवर का जन्म 23 फरवरी 1982 को नई दिल्ली में हुआ था। करन ने पंजाबी सिख परिवार में जन्म लिया था। करन के पिता का नाम ‘अमृत पाल सिंह’ है। उनकी माँ का नाम ‘दीपा सिंह’ है। उनका एक छोटा भाई है जिनका नाम ‘इश्मीत सिंह ग्रोवर’ है। करन सिंह ग्रोवर जब युवा थे, उनका परिवार अल खोबर, सऊदी अरब चला गया था।

    उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई ‘इंटरनेशनल इंडियन स्कूल’, दम्मम, सऊदी अरब में पूरी की थी। उन्होंने ‘आईएचएम कॉलेज’, मुंबई से होटल मैनेजमेंट में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने ओमान के ‘शेराटन होटल’ में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के रूप में काम भी किया था। उन्होंने 2004 में अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की थी।

    करण सिंह ग्रोवर का व्यवसायिक जीवन

    करन सिंह ग्रोवर ने 2004 में अपने मॉडलिंग के करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट’ में भाग लिया था और ‘मोस्ट पॉपुलर मॉडल’ का अवार्ड जीता था। करन सिंह ग्रोवर ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से की थी। इस सीरियल को एमटीवी इंडिया पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में इन्होने ‘अर्णव देओल’ का किरदार अभिनय किया था।

    इस सीरियल के बाद करन को सीरियल ‘प्रिंसेस डॉली और उसका मैजिक बैग’ में ‘अमन’ का किरदार अभिनय करते हुए देखा गया था। यह सीरियल स्टार प्लस पर दर्शाया जाता था। 2005 में करन ने स्टार प्लस के हिट सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में अभिनय करना शुरू किया था।

    इस सीरियल में इन्होने ‘शरद गुप्ता’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में करन ने कुछ महीनो तक अभिनय किया था और फिर सीरियल को अलविदा कह दिया था। इस सीरियल को छोड़ने के बाद करन से सहारा वन के सीरियल ‘सोलह श्रृंगार’ में अभिनय किया था। इस सीरियल में इन्होने ‘अभिमन्यु’ का किरदार अभिनय किया था।

    2007 में करन सिंह ग्रोवर ने सीरियल ‘दिल मिल गए’ में अभिनय किया था। इस सीरियल में इन्होने ‘डॉ अरमान मलिक’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल को लोगो ने बहुत पसंद किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि, करन सिंह ग्रोवर के इस सीरियल में अभिनय करने की वजह से उन्हें “तुरंत हिट” और “टीनएज आइकन” बना दिया गया हैं। देखते ही देखते इस सीरियल को स्टार वन का नंबर 1 सीरियल बना दिया गया था।

    इस सीरियल को स्टार वन पर अगस्त 2007 से अक्टूबर 2010 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल के 2 सीजन टेलीकास्ट हुए थे जिनमे से सीजन 1 में कुल 433 एपिसोड थे और सीजन 2 में कुल 289 एपिसोड थे। इस सीरियल को करन ने लगभग 6 महीनो के लिए छोड़ दिया था लेकिन उनके फैंस की वजह से 6 महीने बाद करन को एक बार फिर इस सीरियल में देखा गया था।

    2012 में करन ने स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’ में अभिनय किया था। इस सीरियल में उन्होंने ‘रघु’ का किरदार अभिनय किया था। इसी साल करन ने वी चैनल के सीरियल ‘दिल दोस्ती डांस’ में अभिनय किया था। इस सीरियल में इन्होने ‘प्रोफ़ेसर करन मलिक’ का किरदार अभिनय किया था।

    29 अक्टूबर 2012 को करन सिंह ग्रोवर ने ज़ी टीवी के सीरियल ‘क़ुबूल है’ में मुख्य किरदार को अभिनय करना शुरू किया था। इस सीरियल में इन्होने ‘असद अहमद खान’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल को भारतीय टेलीविजन के टॉप 2 सीरियल के रूप में लोकप्रियता मिली थी। द टाइम्स ऑफ इंडिया ने करन सिंह ग्रोवर को इस सीरियल के टॉप रैंकिंग का श्रेय दिया था।

    इस सीरियल में ‘असद अहमद खान’ के किरदार के लिए ग्रोवर ने दो बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड हासिल किया था। 2013 में करन को सबसे अधिक सैलरी पाने वाले भारतीय टेलीविजन अभिनेताओं में से एक के रूप में शामिल किया गया था। सीरियल ‘कुबूल है’ में ग्रोवर का काम 2013 के अंत में समाप्त हो गया था। ज़ी टीवी के निर्माताओं ने कहा कि, करन ने सीरियल की शूटिंग के दौरान कई बार गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया था, जिसकी वजह से उन्हें सीरियल से निकाल दिया था। हालाकि करन ने इन सब आरोपों से इनकार किया था।

    करन के सीरियल से बाहर निकलने की वजह से सीरियल की रेटिंग में भारी गिरावट आई थी। जून 2019 में करन ने एक बार फिर टीवी सीरियल में वापिसी करने का फैसला लिया था और उन्हें स्टार प्लस के सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में ‘मिस्टर बजाज’ का किरदार अभिनय करते हुए देखा गया था।

    करन सिंह ग्रोवर के फिल्मो के सफर की बात करे तो उन्होंने 2015 में हिंदी फिल्म ‘अलोन’ से अपने फिल्मो में अभिनय करने का सफर शुरू किया था। उन्होंने इस फिल्म में ‘कबीर’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में करन के साथ बिपाशा बासु ने मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    इस फिल्म के बाद करन को उसी साल एक और हिंदी फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में देखा गया था। इस फिल्म में इन्होने ‘सौरव सिंघानिया’ और ‘करन’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में इनका साथ ज़रीन खान और डेज़ी शाह ने दिया था। 2019 में करन ने हिंदी फिल्म ‘देव 3’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘विष्णु’ का किरदार दर्शाया था। करन की लोकप्रियता जनता के बीच बहुत है। इन्हे एक समय पर सबसे अधिक लोकप्रिय अभिनेता माना जाता था।

    करन सिंह ग्रोवर द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2004 – 2005, एमटीवी इंडिया के सीरियल कितनी मस्त है ज़िंदगी’ में ‘अर्नव देओल’ का किरदार।
    • 2005, स्टार प्लस के सीरियल ‘प्रिंसेस डॉली और उसका मैजिक बैग’ में ‘अमन’ का किरदार।
    • 2005 – 2006, स्टार प्लस के सीरियल ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ में ‘शरद गुप्ता’ का किरदार।
    • 2006 – 2007, सहारा वन के सीरियल ‘सोलह श्रृंगार’ में ‘अभिमन्यु’ का किरदार।
    • 2007, ज़ी टीवी के सीरियल ‘परिवार’ में ‘अधीराज शेरगिल’ का किरदार।
    • 2007 – 2010, स्टार वन के सीरियल ‘दिल मिल गए’ में ‘डॉ अरमान मलिक’ का किरदार।
    • 2008, स्टार प्लस के शो ‘ज़रा नचके दीखा’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2009, सोनी टीवी के शो ‘झलक दिखला जा 3’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2009, कलर्स टीवी के शो ‘आइडिया रॉक्स इंडिया’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2010, कलर्स टीवी के शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2012, स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज़’ में ‘रघु’ का किरदार।
    • 2012, वी चैनल के सीरियल ‘दिल दोस्ती डांस’ में ‘प्रोफेसर करन मलिक’ का किरदार।
    • 2012 – 2013, ज़ी टीवी के सीरियल ‘क़ुबूल है’ में ‘असद अहमद खान’ का किरदार।
    • 2015, स्टार प्लस के शो ‘थैंक यू मां’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2019, स्टार प्लस के सीरियल ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ में ‘मिस्टर ऋषभ बजाज’ का किरदार।

    करन सिंह ग्रोवर द्वारा अभिनय किए गए फिल्म उनके किरदार

    • 2015, हिंदी फिल्म ‘अलोन’ में ‘कबीर’ का किरदार।
    • 2015, हिंदी फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में ‘सौरव सिंघानिया’ और ‘करन’ का किरदार।
    • 2019, हिंदी फिल्म ‘देव 3’ में ‘विष्णु’ का किरदार।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2004, ‘ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट’ में ‘सबसे लोकप्रिय मॉडल’ का अवार्ड जीता था।
    • 2008, ‘कलकर अवार्ड्स’ में सीरियल ‘दिल मिल गए’ के लिए ‘बेस्ट प्रॉमिसिंग स्टार’ का अवार्ड मिला था।
    • 2010, ‘ज़ी गोल्ड अवार्ड्स’ में ‘मोस्ट फिट एक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘क़ुबूल है’ के लिए ‘बेस्ट टेलीविज़न पर्सनॅलिटी ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘क़ुबूल है’ के लिए ‘देश का सितार – बेस्ट एक्टर (पॉपुलर)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘ज़ी गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘क़ुबूल है’ के लिए ‘बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘ज़ी गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘क़ुबूल है’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर (पॉपुलर)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2014, ‘एफएचएम अवार्ड्स’ में ‘बैचलर ऑफ द ईयर (मिस्ट्रियस केटेगरी)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, ‘ज़ी गोल्ड अवार्ड्स’ में ‘राइजिंग स्टार’ का अवार्ड मिला था।

    करण सिंह ग्रोवर का निजी जीवन

    करन सिंह ग्रोवर ने 2 दिसंबर 2008 को अभिनेत्री ‘श्रद्धा निगम’ से शादी कर ली थी। इन दोनों ने अपने शादी के 10 महीनो के अंदर ही एक दूसरे से तलाख ले लिया था। करन सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा से अलग होने के बाद, अभिनेत्री ‘जेनिफर विंगेट’ को डेट करना शुरू किया था। इन दोनों ने सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी की’ और ‘दिल मिल गए’ में एक साथ काम किया था। इन दोनों ने 9 अप्रैल 2012 को एक दूसरे से शादी की थी।

    शादी के लगभग दो साल के अंदर ही करन और जेनिफर ने कोर्ट में तलाख की अर्ज़ी दी थी। 2014 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। करन सिंह ग्रोवर ने तीसरी शादी 30 अप्रैल 2016 को अभिनेत्री ‘बिपाशा बसु’ से की थी। इन दोनों ने लगभग 2 सालो तक एक दूसरे को डेट किया था। बिपाशा और करन ने फिल्म ‘अलोन’ में एक साथ अभिनय किया था। फ़िलहाल करन और बिपाशा एक साथ खुश हैं।

    करन सिंह ग्रोवर के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो इन्हे खाने में पिज़्ज़ा, बर्गर और वड़ा पाओ पसंद है। करन के पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं और अभिनेत्रियों में इन्हे करीना कपूर पसंद हैं। करन का पसंदीदा रंग सफ़ेद है। करन को जिम में वक़्त बिताना और अपने आप को फिट रखना बहुत पसंद है। करन अपने एक दिन के शूट का 80 हज़ार चार्ज करते हैं।

    इनके फैंस इन्हे जल्द ही एक अच्छी फिल्म और एक बेहतरीन किरदार को अभिनय करते हुए टीवी सीरियल में देखना चाहते हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *