Tue. May 7th, 2024
कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन पर जमकर नाचे रणवीर-दीपिका

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के मुंबई वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों को एकसाथ जश्न मनाते देखा गया। हाल ही में, शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इस पार्टी का भरपूर आनंद लेते दिखाई दिए। कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन की तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। एक वीडियो में रणवीर अपनी पत्नी दीपिका के लिए ‘मैं तेरा हीरो’ गाना गा रहे हैं तो दूसरी वीडियो में दोनों ‘दिल मेरा हाय’ पर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं। उन दोनों के साथ स्टेज पर, कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी के साथ साथ गायक मीका सिंह भी मौजूद थे।

https://www.instagram.com/p/BryGvEHgpS2/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Brx-floBair/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BryKCA6gviW/?utm_source=ig_web_copy_link

इस पार्टी में, अनिल कपूर, बोनी कपूर, करण जौहर, कृति सैनन, रेखा, कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल के साथ साथ बाकी और कई सितारों को भी रौनक बढ़ाते हुए कैप्चर किया गया।

https://www.instagram.com/p/Brxy8PgAXph/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BrxxZptgYkX/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Brxt-Lngnbh/?utm_source=ig_web_copy_link

कपिल और गिन्नी की 12 दिसंबर वाले दिन पंजाब में, हिन्दू और सिख रीति-रिवाज़ों से शादी हुई थी। नवविवाहित जोड़े ने जालंधर में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। शादी से पहले, अमृतसर में दोनों के घर में जागरण और माता की चौकी रखी गयी थी।

https://www.instagram.com/p/Brxq8rKgins/?utm_source=ig_web_copy_link

काम की बात की जाये तो, कपिल जल्द अपने मशहूर शो “द कपिल शर्मा शो” के दूसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ये शो 29 दिसंबर से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो का टीज़र भी जारी किया जा चुका है। जहाँ एक एपिसोड में, सलमान खान अपने पिता सलीम खान और भाई अरबाज़ खान और सोहैल खान के साथ नज़र आएंगे वही दूसरे एपिसोड में फिल्म ‘सिम्बा’ की टीम ठहाके लगाती दिखाई देगी।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *