Thu. May 2nd, 2024
    how to make a new document in hindi

    विषय-सूचि

    क्या है एमएम वर्ड? (what is ms word in hindi)

    एमएस वर्ड माइक्रोसॉफ्ट का एक सॉफ्टवेर है जो आपको अपने डेस्कटॉप या लाल्प्तोप में किसी पहले से रखे हुए डॉक्यूमेंट को पढ़ने, एडिट करने या किसी नये डॉक्यूमेंट को बनाने के लियी सारे औजार उपलब्ध कराता है।

    आप एमएस वर्ड का प्रयोग कर के किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट बना सकते हैं जिसे कि रिज्यूमे, रिसर्च पेपर या फिर कोई डाटाशीट।

    एमएस वर्ड आपको हर तरह के डॉक्यूमेंट बनाने के साथ-साथ ही उसमे टेबल, चार्ट, लिंक, चित्र वगैरह भी काफी व्यवस्थित तरीके से जोड़ने की सुविधा देता है।

    यही नही, एमएस वर्ड के डॉक्यूमेंट को आप प्रिंट वाले फॉर्मेट में लाकर उसकी हार्ड कॉपी भी निकाल सकते हैं।

    डॉक्यूमेंट आपके द्वारा बनाये गये पेजों का संग्रह होता है ये फिर वो एक पेज का भी हो सकता है।

    आप एमएस वर्ड में कुछ भी बनाते हैं तो वो एक डॉक्यूमेंट के रूप में आपके सिस्टम में संग्रहित हो जाता है जिसे आप बाद में खोल कर पढ़ सकते हैं, एडिट कर सकते हैं या हटा सकते हैं।

    यहाँ हम आपको बताएंगे कि एमएस वर्ड का प्रयोग कर के एक नया डॉक्यूमेंट कैसे बनाएं।

    कैसे बनाएं नया डॉक्यूमेंट? (how to make new document in ms word in hindi)

    एमएस वर्ड के द्वारा एक नये डॉक्यूमेंट बनाने की प्रक्रिया निम्न है:-

    1. सबसे पहले माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का बटन दबाएँ जिसके बाद आपके स्क्रीन पर एमएस वर्ड का मेनू खुल जाएगा।
    2. यहाँ आपको New पर क्लीक करना है। ऐसा करते ही आपके सामने स्क्रीन पर एक नया डॉक्यूमेंट वाला डायलाग बॉक्स खुल जाएगा।
    3. अब Blank and Recent सेक्सन में जाएँ और Blank Document पर क्लीक करें।इस आप्शन को खोजने में आपको दिक्कत नही होगी क्योंकि ये पहले से ही हाईलाइट किया हुआ रहता है और आपको सीधा दिख जाता है।
    4. अब आपके Create पर क्लीक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर एक खाली डॉक्यूमेंट खुल जाएगा जिसमे आप कोई भी टेक्स्ट लिख सकते हैं या चित्र डाल सकते हैं।

    तो अभी आपने जाना कि कैसे एमएस वर्ड में एक नये डॉक्यूमेंट का निर्माण करते हैं। आप Ctrl+P दबाकर उस डॉक्यूमेंट को प्रिंट कर के उसकी हार्ड कॉपी भी निकाल सकते हैं।

    इस लेख के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो उसे आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. एमएस वर्ड में पैराग्राफ फॉर्मटिंग कैसे करें?

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    One thought on “एमएस वर्ड में नया डॉक्यूमेंट कैसे बनाएं?”
    1. मै फोटो जैसे चिकने रंगीन कार्ड वर्ड में कैसे करू , जिसको मै एमफॉर या लीगल साइज में ले कर उस पर कोई भी फोटो चिका सकू ओर दाए बाए ऊपर नीचे लिख भी सकू

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *