Sat. Apr 27th, 2024
    एनटीएससी परीक्षा

    सरकार ने अगले साल 2019 से राष्ट्रिय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएससी) के दूसरे चरण के लिए ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण की घोषणा की है।

    इसके अलावा सरकार ने एनटीएससी के लिए छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है। सरकार ने कुल छात्रवृत्ति की संख्या 1000 से बढ़ाकर 2000 कर दी है। 

    केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी। जावड़ेकर ने यह भी कहा कि सरकार छात्रवृत्ति के अंतर्गत मिलने वाली राशि को भी बढ़ाने की सोच रही है। वर्तमान में 11 वी और 12 वी के छात्रों को हर महीने 1250 रूपए मिलते हैं, वहीँ डिग्री और उससे ऊपर की पढाई करने वाले छात्रों को 2000 रूपए हर महीने मिलते हैं। 

    एनटीएससी के तहत छात्रवृत्ति की राशि को आने वाले समय में 4000-5000 रूपए तक बढ़ाने की संभावनाएं हैं। 

    फिलहाल एनटीएससी छात्रवृत्ति में 15 फीसदी सीट अनुसूचित जाति अथवा एससी के लिए निर्धारित है। इसके अलावा 7.5 फीसदी छात्रवृति अनुसूचित जन जाति अथवा एसटी के लिए निर्धारित है। वहीँ 3 प्रतिशत छात्रवृति विकलांग छात्रों के लिए निर्धारित की गयी है। 

    सरकार का अब कहना है कि इस आरक्षण कोटे में 2019 से ओबीसी वर्ग को भी जोड़ा जाएगा। चूंकि 2018 की परीक्षाएं निर्धारित हो चुकी है, इसलिए इसे 2019 से लागू किया जाएगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।