Fri. Apr 26th, 2024
    इमरान खान दिशारी एप

    शिक्षा के क्षेत्र में यदि अहम् योगदान देने की बात आती है, तो अलवर के इमरान खान का नाम बड़ी इज्जत से लिया जाता है। इमरान खान ने शिक्षा से सम्बंधित 65 से ज्यादा महत्वपूर्ण मोबाइल एप बनाए हैं। इसी की तर्ज पर आज इमरान सर द्वारा बनाया गया अति-महत्वपूर्ण मोबाइल एप ‘दिशारी’ को लांच किया गया।

    दिशारी एप लांच

    ‘दिशारी’ एप के जरिये आप सम-सामयिकी, सामान्य ज्ञान, गणित, मानसिक योग्यता, कंप्यूटर जागरूकता एवं हिंदी से संबधित हर प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

    इस एप में सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें प्रश्नों और उनके उत्तर को वैक़ल्पिक तौर से प्रस्तुत किया है, जिससे छात्र को पढने में भी आनंद आयेगा।

    ‘दिशारी’ में इस समय सभी विषयों के कुल 9400 से ज्यादा प्रश्न हैं, जिन्हें समय समय पर अपडेट किया जाता है।

    ‘dishari app’ को आप अभी यहाँ दिए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gktalk.dishari

    दिशारी का इस्तेमाल कैसे करें ?

    • सबसे पहले अपने फोन में ‘प्ले स्टोर’ में जाकर ‘dishari’ एप को ढूँढें एवं डाउनलोड करें। आप ऊपर दिए लिंक से भी इसे सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
    • एप को खोलते ही, आपको ‘लोग-इन’ करने को कहा जाएगा, जिससे आपकी निजी जानकारी को सहेज के रखा जा सके।
    • लोग-इन करने के बाद आपको कुछ अन्य जानकारी देने को कहा जाएगा। इससे एप में आपकी योग्यता के हिसाब से प्रश्नों को चुना जाएगा।
    • अब आप प्रोजेक्ट दिशारी के होम पेज पर हैं। यहाँ आप देख सकते हैं, कि कितने सरल तरीके से सभी विषयों की जानकारी यहाँ दी गयी है।

    दिशारी एप

    • उदहारण के तौर पर हम ‘सामान्य ज्ञान’ के कुछ सवाल हल करते हैं। जैसे ही आप सामान्य ज्ञान’ पर क्लिक करते हैं, अगले पेज में इस विषय के बारे में कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक दिखाए जायेंगे। ‘सामान्य ज्ञान’ विषय में वर्तमान में भारत का इतिहास, विश्व व भारत का भूगोल, भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी एवं भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े सवाल हैं।
    • यदि आप ‘भारत का इतिहास’ से सम्बंधित प्रश्न हल करना चाहते हैं, तो इसपर क्लिक करें। इसमें अभी कुल 42 अभ्यास पत्र हैं, एवं कुल 859 प्रश्न हैं।
    • हर अभ्यास पत्र में कुल 20 प्रश्न होंगे, एवं प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। कुल अंक 20 होंगे। अभ्यास शुरू करने के लिए ‘start’ पर क्लिक करें।

    दिशारी एप इस्तेमाल

    • प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए जाएंगे। जो विकल्प आपको सही लगे, उसपर क्लिक करें।
    • आपका जवाब सही या गलत है, यह आपको उसी समय बता देगा।
    • 20 प्रश्न पुरे होने के बाद यह आपको आपका परिणाम-पत्र दिखायेगा।
    • इसके बाद आप अपने उत्तरों को फिर से चेक भी कर सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।