Sat. Apr 27th, 2024
    world dance

    यदि आपके पास प्रतिभा है और अपने शिल्प में कड़ी मेहनत करते हैं तो परिणाम अंततः आपका अनुसरण करेंगे। अब, मुंबई के हिप-हॉप नृत्य समूह द किंग्स ने ‘वर्ल्ड ऑफ डांस’ शो जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। ऋतिक रोशन, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन, और अन्य लोगों ने शो जीतने के लिए समूह को बधाई दी है।

    https://twitter.com/NBCWorldofDance/status/1125535747866599430

    मुंबई स्थित डांस क्रू ‘द किंग्स’ जिसमें 14 डांसर्स शामिल हैं, जिन्होंने कनाडाई समकालीन डांसर बियार नोलेट, बहनों ऐली और एवा, वीपीपज़ आदि से प्रतिस्पर्धा की।

    रितिक रोशन जो खुद एक चैंपियन डांसर है ने भारत को गौरवान्वित करने वाले समूह को बधाई दी है इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने भी ग्रुप को विश किया है।

    वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि, “यह वास्तव में गर्व की बात है। #Abcd2 के दौरान इन लड़कों के साथ काम कर चूका हूँ। उन्होंने जितनी मेहनत की है, देखा है। मेरे लिए वे हमेशा विश्व चैंपियन थे अब दुनिया यह जानती है।

    शशांक खेतान ने लिखा है कि,  “द किंग्स को बधाई … क्या जीत … बहुत बढ़िया … किंग्स ने परफेक्ट स्कोर के साथ जीत हासिल की, वर्ल्ड फाइनल | एनबीसी वर्ल्ड ऑफ डांस”

    https://twitter.com/ShashankKhaitan/status/1125299362215579648

    फराह खान ने लिखा है कि, “यह कहानी निश्चित रूप से “काल्पनिक” नहीं है! एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा से लेकर अबतक एक लम्बा रास्ता तय किया।”

    https://youtu.be/vweyQrGMEAk

    यह भी पढ़ें: सलमान खान की किक 2 में होंगी दीपिका पादुकोण? एक महत्वपूर्ण भूमिका पर चल रहा है काम

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *