Sat. May 4th, 2024
रणवीर दीपिका पादुकोण उपनाम

अभिनेता रणवीर सिंह वर्तमान में अपनी नवीनतम ब्लॉकबस्टर सिम्बा की सफलता से खुश हो रहे हैं, जिसने हाल ही में 200 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार किया है और अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

व्यक्तिगत मोर्चे पर भी, अभिनेता के लिए जीवन बहुत ही शानदार रहा है क्योंकि वह पिछले साल नवंबर में लेक कोमो में एक अंतरंग समारोह में दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म गली बॉय के नए गीत ‘अपना टाइम आएगा’ में अपने रैपिंग कौशल से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

जब उनसे पूछा गया कि दीपिका के लिए उन्होंने कौन सी पागलपन से भरी चीज की है, तो रणवीर ने कहा कि वह एक बार दीपिका के साथ केवल कुछ मिनट बिताने के लिए विदेश यात्रा पर गए थे।

उसी साक्षात्कार में रणवीर सिंह ने यह भी कहा था कि वह अपने जमाने के सबसे अच्छे पति बनेंगे। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का प्यार देखते बनता है। दोनों दुनिया के सामने लगातार एक दुसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं। दीपिका और रणवीर एक दुसरे से जितना प्यार करते हैं उतना ही एक दुसरे पर गर्व भी करते हैं।

रणवीर से यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपना उपनाम बदल रहे हैं, उन्होंने कहा कि, “जब से मैंने अपना उपनाम छोड़ दिया है, मुझे एक नया चाहिए, तो क्यों नहीं! यह एक पौराणिक उपनाम है।”

अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के शादी समारोह में भाग लेने के बारे में पूछे जाने पर, रणवीर ने कहा कि यह बहुत प्यारा था और कहा कि, “यह बहुत महत्वपूर्ण और बहुत खास था कि अनुष्का आई।”

यह भी पढ़ें: शेम रिव्यु: फुल हिंदी फ़िल्म का अनुभव कराती है भावनाओं को कुरेदती यह शॉर्ट फ़िल्म

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *