Sun. Apr 28th, 2024
isha ambaani anand piramal

प्रियंका चोपड़ा और ईशा अम्बानी बहुत अच्छी दोस्त हैं। ईशा एमस्टर्डम में हुई प्रियंका की बैचलर पार्टी में शामिल थीं और वहीं प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस, आकाश अंबानी के सगाई समारोह के लिए मुंबई आए थे।

इस साल सितम्बर में, इटली के लेक कोमो में हुई ईशा अम्बानी और आनंद पीरामल की सगाई में प्रियंका, अम्बानी परिवार के चुनिंदा मेहमानों में से एक थीं और अब खबर यह है कि ईशा-आनंद के संगीत समारोह में प्रियंका चोपड़ा भी एक प्रस्तुति देंगी।

एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका की प्रस्तुति भी उस दिन होने वाले समारोह का एक हिस्सा है और उसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। यह समारोह दिसंबर में होगा।

मुकेश और नीता अम्बानी की बेटी ईशा, अजय और स्वाति पिरामल के बेटे आनंद से इस साल दिसंबर में शादी करने जा रहीं हैं। ईशा अम्बानी ने अपनी शादी के समारोह की शुरुआत डांडिया नाईट से कर दी है।

उसके पहले अम्बानी परिवार ने अपनी बेटी की शादी का कार्ड पिछले महीने सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ाया था।

कब हो रही है शादी ?

30 अक्टूबर मंगलवार के दिन अम्बानी और पीरामल परिवार ने सांझे रूप से इस शादी की घोषणा की है। ईशा और आनंद 12 दिसंबर को मुंबई में शादी करने जा रहे हैं।

शादी के पहले की रश्में 

ईशा और आनंद की शादी की रश्में 8 और 9 दिसंबर को उदयपुर में होंगी। अम्बानी और पीरामल परिवार ने वहां के स्थानीय कलाकारों को वहां की स्थानीय संस्कृति और परम्पराओं के अनुसार ही सजावट करने के लिए कहा है।

यह भव्य समारोह दो दिन का होगा जिसमें दोनों परिवारों के करीबी मित्र शामिल होंगे। इस समारोह में बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति भी रखी जाएगी। खबर यह भी है कि अमेरिकी पॉप सिंगर बेयोंसे भी मेहमानों का मनोरंजन करेंगी।

आनंद पीरामल ने महाबलेश्वर में ईशा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था और सितम्बर में दोनों की सगाई हो गई। इटली में हुए इस सगाई समारोह में अम्बानी परिवार ने करीब 600 मेहमानों का स्वागत किया था।

शादी और सगाई का मंडप

ईशा और आनंद की शादी की रश्में 8 और 9 दिसंबर को उयदयपुर में होंगी और सगादि 12 दिसंबर को मुंबई में अम्बानी परिवार के घर पर होगी।

शादी की घोषणा 

अम्बानी और पीरामल परिवार ने सामूहिक रूप से 30 अक्टूबर को एक घोषणा की थी जिसके अनुसार,” हमें यह बताने में प्रसन्नता हो रही है कि ईशा अम्बानी  पीरामल की शादी 12 दिसंबर 2018 को, परिवारजनों और मित्रों की उपस्थिति में मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी के घर पर होनी तय है।

यह शादी भारतीय रीती रिवाज़ों और परम्पराओं से की जाएगी।” शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू हो चुकी हैं और यह 2018 में होने वाली सबसे बड़ी शादी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:रोहमान शॉल ने गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर लिखा भावुक सन्देश

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *