Thu. Jul 17th, 2025
ईशा अम्बानी और आनंद पिरामल की शादी

ईशा अम्बानी और आनंद पिरामल की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी बन गयी है। एशिया के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी ने अपने बंगले एंटीलिया में आनंद के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में शरीक होने देश विदेश से काफी बड़ी बड़ी हस्तियां पहुँची थी।

शादी की वायरल तस्वीरों में, हिंदी सिनेमा, क्रिकेट और राजनीती से जुड़े कई लोगो को देखा जा रहा है। ईशा अम्बानी ने अबू जानी-संदीप खोंसला का डिज़ाइन किया सुनहरे रंग का लेहेंगा पहना था तो वही दूसरी तरफ, आनंद ने गहरे पीले रंग की शेरवानी पहनी थी।

 

मेहमानों की सूची में, हिलेरी क्लिंटन, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी, शरद पवार, राजनाथ सिंह, ममता बनर्जी, मेनका गाँधी, एन चंद्रबाबू नायडू, रजनीकांत, एचडी देवे गौड़ा, विजय रुपानी, सुरेश प्रभु और पी चिदंबरम जैसे दिग्गज शामिल थे।

उदयपुर में हुई शादी से पहले की रस्मों में, अमेरिकन पॉप-सिंगर बेयोंसे, सलमान खान, शाहरुख़ खान, करन जोहर और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई मशहूर हस्तियों को प्रदर्शन देते हुए देखा गया था।

इस साल सितम्बर में, ईशा-आनंद ने इटली के लेक कोमो में सगाई की थी। अम्बानी और पिरामल परिवार पिछले चार दशकों से अच्छे दोस्त है। और ये शादी उन दोनों परिवारों को और करीब लाने का काम करेगी।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *