Thu. Mar 28th, 2024
    प्रिया प्रकाश वारियर, सिम्बा

    प्रिया प्रकाश वारियर याद हैं? वही लड़की जिसने अपनी पलकें झपकाकर करोड़ों दिलों में जगह बना ली थी। रातों रात स्टार बनने वाली प्रिया ने एक और ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

    गूगल इंडिया के मुताबिक़ प्रिया प्रकाश इस साल की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली व्यक्ति बन गई हैं। फ़िल्म ‘ओरु अडार लव’ के गाने ‘माणिक्य मलाराया पूवी’ के टीज़र रिलीज़ होने के बाद प्रिया रातोंरात इन्टरनेट की सनसनी बन गई थीं।

    यहाँ तह कि इस सूची में प्रिया ने निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका चोपड़ा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। दुसरे स्थान पर सपना चौधरी और तीसरे पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा हैं।

    ‘माणिक्य मलाराया पूवी’ गाने के विडियो पर 83 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। विडियो में प्रिया स्कूल ड्रेस में हैं और अपने सहपाठी को आँखों से इशारे करती नज़र आ रही हैं। विडियो भारत से साथ साथ पाकिस्तान में भी वायरल हो गया था।

    अगर फिल्मों की बात करें तो रजनीकांत और अक्षय कुमार की फ़िल्म 2.0 पहले स्थान पर रही है और उसके बाद टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म ‘बागी 2’ और सलमान खान की ‘रेस 3’ रही है। हॉलीवुड फिल्मों में ‘एवेंजर: इनफिनिटी वार’ पहले स्थान पर तथा उसके बाद ‘ब्लैक पैंथर’ और ‘डेडपूल’ हैं।

    साल 2018 बॉलीवुड में शादियों का साल रहा है। दीपिका-रणवीर, निक-प्रियंका, और सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी ज्यादातर ट्रेंडिंग लिस्ट में रही है।

    गानों की बात करें तो नोरा फतेही का गाना दिलबर-दिलबर पहले स्थान पर रहा है। अरिजीत सिंह का ‘तेरा फितूर’ और आतिफ असलम का ‘देखते-देखते’ क्रमशः दुसरे और तीसरे स्थान पर रहा है।

    यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की अन्धाधुन ने 2018 की टॉप 10 फिल्मों में बनाई जगह, बधाई हो रही टॉप फाइव में

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *