Fri. Apr 19th, 2024
    प्रियंका निक मुंबई रिसेप्शन

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी किसी परिकथा से कम नहीं थी। जोधपुर के उमेद भवन में हिन्दू और इसाई परम्पराओं से शादी करने के बाद दोनों ने दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमें प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए।

    इसके बाद दोनों अपने छोटे से हनीमून के लिए ओमान भी गए थे जिसकी तस्वीरें और विडियो प्रियंका और निक ने शेयर भी की थीं। अब दोनों मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं पहले उनके परिवार वालों के लिए जो 19 दिसम्बर 2018 को होगी और दूसरा प्रियंका के बॉलीवुड के दोस्तों के लिए जो 20 दिसम्बर 2018 को होने वाला है।

    इस रिसेप्शन समारोह के निमंत्रण पत्र की तस्वीरें इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। यदि आपने नहीं देखा है तो आइये हम आपको दिखाते हैं।

    https://www.instagram.com/p/BrSoXdYgdtC/

    यह समारोह मुंबई के ताज़ लैंड्स एंड में आयोजित किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ओमान में अपनी छोटी सी छुट्टी मना कर वापस आ गए हैं। 20 दिसम्बर को मुंबई में होने वाले अपने रिसेप्शन से पहले दोनों ने एक छोटे से हनीमून ट्रिप का का लुफ्त उठाया है।

    निक ने एक विडियो भी शेयर की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस डे की फ़िल्म ‘एल्फ’ (ELF) पहली बार देख रही थीं। दोनों अँधेरे में बैठे हुए थे और फ़िल्म का क्लाइमेक्स चल रहा था। निक चुपके से प्रियंका की विडियो बना रहे थे जिसमें प्रियंका फ़िल्म में चल रहे गाने के साथ-साथ गा रही थीं।

    इससे पहले निक और प्रियंका ईशा अम्बानी की शादी के समारोंहों के लिए उदयपुर गए थे।

    यह भी पढ़ें: संजय खान की जीवनी The best mistakes of my life बनी इस साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *