Fri. Apr 26th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को ईरान पर गुपुचुप तरीके से लम्बे समय से यूरेनियम का संवर्धन करने का आरोप लगाया था और चेतावनी दी कि अमेरिका जल्द ही ईरान पर अपने प्रतिबंधों को बढ़ा सकता है। ईरान और अमेरिका के बीच प्रतिबंधों के कारण तनाव काफी बढ़ा हुआ है।

    ईरान कर रहा यूरेनियम का उत्पादन

    डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीटर पर कहा कि “ईरान लम्बे समय से गोपनीय तरीके से संवर्धन कर रहा है और यह जॉन कर्री और ओबामा प्रशासन द्वारा बनायीं गयी 150 अरब डॉलर की संधि का उल्लंघन था। याद रखे, यह संधि कुछ ही वर्षों में समाप्त हो जाती। प्रतिबंधों को जल्द ही बढाया जायेगा।”

    अमेरिका ने यूएन की अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा विभाग की तत्काल बैठक का इस्तेमाल बुधवार को ईरान पर दबाव बढाने के लिए किया था कि उन्होंने साल 2015 में हुई परमाणु संधि का उल्लंघन किया था। वांशिगटन ने तेहरान पर जबरन वसूली का आरोप लगाया और प्रतिबंधों को जारी रखने का संकल्प लिया जबकि वह बातचीत का प्रस्ताव भी दे रहे हैं।

    बीते दो हफ्तों में ईरान ने परमाणु संधि के दो नियमों का उल्लंघन किया है। अमेरिका बातचीत के लिए ईरान को अलग थलग कर मजबूर करना चाहता है।अमेरिका ने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ईरानी शासन को उत्तरदायी ठहराना होगा।”

    आईएईए के जांचकर्ताओं ने 1 जुलाई को निरीक्षित किया कि “ईरान का संवर्धन यूरेनियम 202.8 किलोग्राम से अधिक गया है। अभी यह 20 फीसदी से काफी कम है और यूरेनियम हथियारों के निर्माण के लिए 90 प्रतिशत की जरुरत होती है।”

    ईरान के विदेश मन्त्री जावेद जरीफ ने कहा कि “तेहरान का कदम परिवर्तनीय है अगर यूरोपीय देश इस संधि को बचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहते हैं।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *