Fri. May 3rd, 2024
    पाकिस्तानी के हुक्मरान इमरान खान

    पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री ने इमरान खान ने विदेश मंत्रालय और सभी देशों में नियुक्त अपने राजदूतों को विदेशों में देश की छवि में सुधार करने के निएदेस दिए हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक कूटनीतिक की मदद से वैश्विक स्तर पर पकिस्तान की सॉफ्ट इमेज का प्रचार किया जाए।

    इमरान खान ने कि अन्य देशों पर आश्रित रहने के अपने विचारों का त्याग करना होगा और सभी क्षेत्रों में मौजूदा चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करना होगा। ख़बरों के मुताबिक उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मशहूर लोगों ने अपने निजी हित के कारण देश को वैश्विक स्तर पर धोखा दिया है।

    स्वार्थ के कारण देश की छवि खराब की

    इमरान खान ने कहा कि पिछले हुक्मरानों ने खुद को सुधारवादी बताते हुए, शेष राष्ट्र की चरमपंथी तस्वीर दुनिया को दिखाई थी। इस हरकत से पाकिस्तान की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल हुई है। इमरान खान ने कहा कि विदेशों में जा रहे पाकिस्तानी नागरिक देश की विशाल संपदा है और उनका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि विदेशों में स्थापित पाकिस्तानी दूतावासों को पाकिस्तानी नागरिकों की हर संभव सहायता करनी चाहिए,साथ ही पाकिस्तान में निवेश करने के लिए उन लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में निर्मित उत्पादों का निर्यात सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

    व्यापार के लिए पाकिस्तान उपयुक्त

    इमरान खान ने कहा कि व्यापार के लिए सबसे उपयुक्त स्थान पाकिस्तान है और सरकार व्यापार के लिए मैत्रीपूर्ण और उम्दा माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हवाला कारिबारियों के खिलाफ देश के इतिहास का सबसे बड़ा अभियान शुरू करने वाली है। उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक देश की 10 अरब डॉलर की राशि हवाला के जरिये विदेशों में भेजी गयी है।

    इमरान खान ने कहा कि सरकार ने विपक्ष के नेताओं की विदेश यात्रा प्रतिबन्ध लगा दिया है, जिस पर लोग हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से बैलआउट पैकेज लेने की कोई जल्दबाजी नहीं है। हाल ही में भ्रस्टाचार के आरोप झेल रहे पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी की विदेश यात्रा पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *