Thu. Apr 25th, 2024
    पाकिस्तान को एक अन्य सर्जिकल स्ट्राइक का भय

    पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख राशिद ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें साल 2019 में मोदी सरकार की तरफ से एक और सर्जिकल स्ट्राइक का भय है। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि विश्व में साल 2019 राजनीतिक के मायने से बहुत अधिक अहम है। उन्होंने कहा कि मोदी सीमा पर चहलकदमी बाधा सकते हैं या एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे सकते हैं।

    मंत्री राशिक के मुताबिक साल 2019 में एलोसी में तनाव मीडिया की सुर्ख़ियों में बना रहेगा क्योंकि भारत सरकार आगामी चुनावों के लिए तैयारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को अपने वोट बैंक को संतुष्ट और स्पष्ट करना है, और मुझे उनसे पाकिस्तानी विरोधी अभियान या प्रचार की उम्मीद है।

    28 से 29 सितम्बर को भारतीय सेना ने एलओसी की तरफ रिख किया और सीमा से 700 मीटर किदूरी पर पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों के अंडर आने वाले चार लांच पैड तबाह कर दिए थे। भारतीय सेना सीमा पर तैनात आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने का दावा किया था।

    पाकिस्तान के मुताबिक भारत ने सीमा पार से फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गयी थी। उन्होंने कहा था कि कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई है, अगर ऐसा कुछ हुआ तो भारत को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। भारत के सभी दलों ने सेना की कार्रवाई की सराहना की थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *