Sat. Apr 27th, 2024
    syria's idlib region

    सीरिया (Syria) के इदलिब (Idlib) में असद सरकार और रूस (Russia) के हवाई हमले में करीब 28 लोगो की मौत हो गयी है जिसमे करीब सात नागरिक है। शुक्रवार को यह जानकारी वॉर मॉनिटर ने साझा की थी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फ़ॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि नागरिक सरकार के हवाई हमले और दक्षिणी इदलिब प्रान्त व उत्तरी हमा प्रान्त में गोलीबारी के बाद नागरिको की हत्या हुई है।

    रूस और असद सरकार के हवाई हमले में इसी क्षेत्र के और इसी दिन 21 जिहादियों और इस्लामिक लड़ाकों की मौत हुई थी। इदलिब के क्षेत्र के करीब 30 लाख नागरिको का बसेरा है और इसकी रक्षा के लिए बीते वर्ष सिंतबर में तुर्की और रूस के बीच संघर्षविराम समझौता हुआ था।

    हालांकि यह समझौता कभी पूरी तरह लागू नही हुआ क्योंकि जिहादियों ने असैन्य क्षेत्र से बाहर निकलने के आदेश को ठुकरा दिया था। जनवरी में अलकायदा के पूर्व गठबंधन सहयोगी हयात तहरीर अल शाम ने इस क्षेत्र में अपने नियंत्रण के लिए अपने प्रशासन का विस्तार किया था। इसमे

    इदलिब के आठ ही इससे सटे क्षेत्र लाटाकीआ, हमा और अलेप्पो प्रान्त शामिल है। अप्रैल से सीरिया की सरकार और रूस ने अपने हवाई हमलों में काफी तेज़ी की है और इसमे 360 से अधिक नागरिको की मौत हुई है।

    मॉस्को और सीरिया की सेना ने नागरिकों के क्षेत्र में बमबारी के आरोपों को नकारा है। रूस ने संघर्षविराम संधि के टूटने का जिम्मेदार आतंकी समूहों को ठहराया है। उन्होंने कहा कि “तुर्की बीते वर्ष हुई संधि को कायम रखने में असफल साबित हुई है।”

    सीरिया में स्थित चार क्षेत्रों में से इदलिब उन प्रांतो में शामिल है जहां तनावरहित घोषित किया गया था। हालाँकि यह अभी भी 30000 बंदूकधारियों का घर है। सीरिया में यह जंग साल 2011 से जारी है। बीते आठ वर्षों से ईरान असद सरकार का समर्थन कर रहा है और इसके कारण 370000 लोगो की मौत हुई है और लाखो लोग विस्थापित हुए हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *