Fri. Apr 26th, 2024
    भारत इजराइल

    इजराइल सरकार के अधीन इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्री (आइएआइ) ने भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए एयर और मिसाइल रक्षा प्रणाली का 777 मिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट को हासिल कर लिया है। आइएआइ के मुताबिक इस कॉन्ट्रैक्ट का समझौता भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ हुआ है, जो इस प्रोजेक्ट में अहम भागीदार है।

    लार्सेम भारत और इजराइल के नौसेना द्वारा उपयोग की जाने वाली रक्षा प्रणाली का एक हिस्सा है। आइएआइ ने बताया कि इस समझौते के साथ ही बराक 8 का पिछले कुछ सालों में 6 बिलियन डॉलर से अधिक की सेल हो जाएगी।

    जरुशलम पोस्ट के मुताबिक आइएआइ के प्रमुख निम्रोद शेफ्फेर ने कहा कि भारत एक विशाल बाज़ार है और आइएआइ इस बाज़ार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगा। साथ ही वह बढ़ते प्रतिद्वंदियों पर भी आइएआइ नज़र रखे हुए है।

    इजराइल और भारत के नेताओं ने साझा समझौते को मज़बूत करने की शपथ ली थी। कृषि और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग को बढाने की प्रतिबद्धता दिखाई थी।

    बीते वर्ष आइएआइ ने भारतीय नौसेना और आर्मी को 2 बिलियन डॉलर के रक्षा उपकरण का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था।

    साथ ही आइएआइ ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ 630 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक इजराइल को भारतीय नौसेना के 4 जहाजों के लिए रक्षा उपकरण निर्यात करना था।

    बराक 8 का विकास आइएआइ के साथ इजराइल रक्षा मंत्रालय, इंडियन डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन, दोनों राष्ट्रों की नौसेना और भारत और इजराइल की स्थानीय उद्योगों सहयोग  हुआ था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *