Tue. Mar 19th, 2024
    आम

    विषय-सूचि


    फलों का राजा आम, सबका पसंदीदा फल है। कम ही लोग होंगे जिन्हें ये फल नहीं पसंद आता है। आम जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा भी होता है। इनके रसीले पन के नाम से ही, हमारे मुँह में पानी आ जाता है।

    आम के बारे में निम्न कुछ अन्य जानकारियाँ हैं:

    आम के बारे में जानकारी (facts about mango in hindi)

    1. किसी और फल से ज़्यादा, इंसान आम ही खाता है। आम के मौसम में, हर घर में आम भरपूर मात्रा में मिलतीं हैं।
    2. आम सबसे पहले भारत में 5000 साल पहले उगाए गए थे।
    3. कहा जाता है कि बुद्धा एक आम के पेड़ के नीचे ध्यान किया करते थे।
    4. आम अलग-अलग आकार, रंग, और स्वाद में पाए जाते हैं। दूसरे शब्दों में, इस फल के कई प्रकार होते हैं।
    5. इसमें पाए गए तत्व इसके प्रकार पर आधारित होता है।
    6. किसी को एक टोकरी आम देना, दोस्ती का प्रतीक होता है।
    7. भारत में आम को अच्छे अवसरों में, बिना भूले इस्तेमाल किया जाता है।
    8. सबसे पुराना आम का पेड़ 300 साल पुराना है। आश्चर्य की बात ये है कि आज भी उस पेड़ पर आम के फल उगते हैं।
    9. आम, काजू और पिस्ता से सम्बंधित हैं।
    10. अक्सर आम के पत्तों को शादियों में इस्तेमाल किया जाता है।
    11. आम का पेड़ करीबन 100 फीट लम्बा होता है।
    12. आम के पत्तों को, उसके छिलके को, और पूर्ण फल को कई सारे सांस्कृतिक और धार्मिक अवसरों पर इस्तेमाल किया जाता है।
    13. एक कप आम के फल में 100 कैलरीज़ होते हैं।
    14. लाल आम का ये मतलब नहीं होता है कि वह पक्का है।
    15. आम को जल्दी पकाने के लिए उसे काकज़ के बैग में रखा जाता है।
    16. पक्के आम को फ्रिज में रखना चाहिए ताकि वो जल्दी सड़ ना जाए।
    17. आम के ऊपर हम नीम्बू, नमक और लाल मिर्ची डालकर भी खा सकते हैं। इससे इनका स्वाद बढ़ जाता है।
    18. आम का हम रस भी बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, कई घरों में इसका अचार भी बनता है।
    19. महाकवी कालीदास, अपने समय में आम की तारीफ करते हुए, कई सारे कविता लिखते और पढ़ते थे।
    20. आम पर आधरित एक हिंदी फिल्म भी बहुत जल्दी बनने वाली है।
    21. आम के बीज को साबुन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
    22. आम को उसका नाम एक संस्कृत शब्द से मिला है – आम्र फलम। हिंदी में इसका अर्थ होता है – आम फल।
    23. आज भारत के ही अन्य शहरों में, आम को अलग-अलग नाम से जाना जाता है।
    24. भारत में आम की फसल सबसे ज़्यादा होती है। इसलिए हमारे देश को आम का राजधानी कहा जाता है।
    25. आम का छिलका बहुत सी बीमारियों का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जात है। उनमें से पाइल्स, कॉन्स्टिपेशन, और अर्थराइटिस कुछ हैं।

    आम के बारे में और तथ्य (more facts about mango in hindi)

    1. आम के पत्ते भी हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छे साबित हुए हैं। डाइबिटीज़, ब्लड प्रेशर, और किडनी स्टोन जैसे बीमारी का इलाज इससे हो सकता है।
    2. आम का पेड़, बांग्लादेश का राष्ट्रीय पेड़ है।
    3. आम के पत्तों को या उनके लक्ड़ियों को जलाना हमारे वातावरण के लिए हानीकारक होता है, और इसका बुरा असर हमारे आँख़ों और फेफड़ों पर पड़ सकता है।
    4. आम के पत्ते गाय के लिए अच्छे नहीं होते हैं।
    5. त्योहार के समय में आम के पत्तों को घर सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
    6. ये फल, भारत का राष्ट्रीय फल है।
    7. आम हमारे हड्डियों को मज़बूत बनाता है, और हमारा वज़न भी घटाता है।
    8. आम का पापड़ भी बनता है। स्वाद में मीठा, ये भी बहुत सारे लोगों को बहुत पसंद है।
    9. आम से जुड़ी कई सारे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कहानियाँ जुड़ी हूईं हैं, जो आज भी बच्चों में प्रचलित की जातीं हैं।
    10. जहाँगीर का सबसे पसंदीदा फल, आम हुआ करता था।
    11. लंगड़ा आम, आम का एक प्रकार, सबसे पहले वारनसी में पाया गया था। इसे इसका नाम, वहाँ के एक लंगड़े किसान से मिला है।
    12. पुराने ज़माने में, आम का पेड़, समृद्धि का प्रतीक हुआ करता था।
    13. भारतीय संस्कृती में, आम के पत्तों को अपने घर के दरवाज़े पर लगाना, आशिर्वाद के समान होता है।
    14. कई लोग त्योहारों पर अपने दाँत का मंजन आम के बीज से करते हैं।
    15. आम में फाइबर का तत्व भी पाया जाता है।
    16. कई लोग चेहरे पर फुंसी और दाग के डर से, पसंद होते हुए भी, आम नहीं खाते हैं। लेकिन अगर हम आम को करीबन आधे घंटे तक पानी में भिगोकर खाएँ, तो इन चीज़ों से हमारा चेहरा दूर ही रहेग।
    17. फ्रिज में रखे आम खाने से भी, हमारे चेहरे पर बुरा असर नहीं पड़ता है।
    18. आम गर्मियों के मौसम में मिलता है।
    19. एक आम 2-10 इंच लम्बा होता है।
    20. आम के पेड़ पर फूल भी उगते हैं। आम के एक फूल में लगभग पांच पंखुड़ियाँ होतीं हैं।
    21. इनके फूल सफेद और गुलाबी रंग के होते हैं।
    22. कच्चे आम को पकने में करीबन एक हफ्ता लगता है।
    23. आम के लगभग 400 प्रकार होते हैं।
    24. आम के पेड़ के पत्ते, साल भर हरे ही रहते हैं। ये लम्बे और चौड़े होते हैं।
    25. आम से कर्क रोग भी हमसे दूर रहता है।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *