Sat. Apr 27th, 2024
आप विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा, बागी संगठन में शामिल होने की संभावना

आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। उनके विधायक बलदेव सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका ये कदम, सुखपाल खैहरा की पार्टी पंजाबी एकता पार्टी के लांच पर शामिल होने के कुछ दिन बाद आया।

जैतो से विधायक सिंह, आगामी लोक सभा के लिए फरीदकोट से खैहरा की पार्टी से लड़ सकते हैं। नए साल में, आप को कई सारे इस्तीफे मिले हैं। आप के बागी विधायक सुखपाल खैहरा और वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका भी इस महीने की शुरुआत में पार्टी से बाहर हो गए।

खैहरा ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के ‘तानाशाहीपूर्ण’ रवैये का हवाला देते हुए आप से इस्तीफा दे दिया। बलदेव सहित आप के छह बागी विधायक, उनके क्षेत्रीय संगठन के शुभारंभ में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने खैहरा के साथ मंच साझा नहीं किया और आगंतुकों के बीच बैठे रहे।

बलदेव ने कहा कि वे खैहरा को बधाई देने आए थे। उपस्थिति में अन्य पांच विधायक थे-कंवर संधू, जगदेव सिंह कमलू, जगतार सिंह जग्गा हिसोवाल, निर्मल सिंह खालसा और नज़र सिंह मनशाहिया।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *