Fri. Apr 26th, 2024
    अरविन्द केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सात लोकसभा सीटों में से छ: के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा दिल्ली के आप संयोजक गोपाल राय ने की। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि, आप आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन में नहीं आएगा।

    आतिशी मार्लेना को पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है, जबकि गुग्गन सिंह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। आप के राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य राघव चड्ढा दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पंकज गुप्ता को चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामित किया गया है। दिलीप पांडे और बृजेश गोयल क्रमश: पूर्वोत्तर दिल्ली और नई दिल्ली सीटों से चुनाव लड़ेंगे। पश्चिमी दिल्ली से पार्टी की ओर से कौन खड़ा होगा यह अभी तय नहीं हो पाया है।

    दिल्ली में आप के कांग्रेस के साथ आने की अटकलों को भी गोपाल राय ने कहा कि, कांग्रेस की ओर से दो बातें सुनने में आ रही हैं।

    दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने बीते दिन गठबंधन की बात से इंकार कर दिया और 13 फरवरी को अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन बनाने की बात कही थी। राय ने कहा कि, इन दोनों बातों में से किसकी संभावना है अबतक साफ नहीं है इसलिए हम अपने अनुसार अब काम कर रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *