Sun. Apr 28th, 2024
आंवला जूस बनाने की विधि

आंवला जूस हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करना हमारे लिए बहुत जरूरी है।

आंवला के जूस में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होती है।

आंवले का सीजन दिसम्बर के महीनें में शुरू हो जाता है और यह अप्रैल तक चलता है।

आप इस दौरान आंवले का जूस बनाकर घर में रख सकते हैं और पूरी साल इसका सेवन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आंवला जूस बनाने की विधि आपको बताएँगे।

आंवला जूस बनाने की विधि

सामग्री
  • 8-10 आंवला
  • 1 हरी मिर्च
  • करी पत्ता
  • अदरक
  • चीनी (स्वादानुसार)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • जीरा पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • ठंडा पानी

आंवला जूस विधि

बनाने की विधि

1. आंवला को एक बर्तन में लें और अच्छे से धो लें। इसके बाद इन्हें उबाल लें।

आंवला धोना

2. उबालने के बाद आंवला को सुखा लें। सुखनें पर इन्हें छोटा-छोटा काट लें। इस दौरान आंवला को दबाकर इसमें से बीज निकाल लें।

आंवला को काटना

3. करी पत्ता, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर में डालें।

आंवला जूस की विधि

4. अब मिक्सर में कटे हुए आंवला डालें।

आंवला जूस विधि

5. इसमें नमक, चीनी और जीरा पाउडर डालें।

आंवला जूस विधि

आंवला जूस विधि

6. इसे अच्छे से मिक्सर में पीसें।

आंवला जूस विधि

7. ऊपर का बचा हुआ पदार्थ अलग कर लें।

आंवला जूस विधि

आंवला जूस विधि

8. ताजा बने इस रस में ठंडा पानी मिलाएं।

आंवला जूस विधि

आंवला जूस विधि

9. अच्छे से मिलाएं और सर्व करें।

आंवला जूस विधि


आंवला जूस को स्टोर कैसे करें?

आप घर में बने आंवला के जूस को लम्बे समय के लिए भी रख सकते हैं।

इसके लिए निम्न बातों को ध्यान में रखें:

  • आंवला जूस को एक प्लास्टिक के जार में लें।
  • इसमें करीबन 1-2 चम्मच सोडियम लैकटेट डालें।
  • इसे फ्रिज में लम्बे समय के लिए रखें।

सोडियम लैकटेट आप किसी भी मेडिकल की दूकान से खरीद सकते हैं।

आप इस जूस को बर्फ के रूप में भी स्टोर कर सकते हैं।

जरूरी बातें:

  • आप जूस बनाते समय चीनी की जगह गुड़ या शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • स्वाद के अनुसार आप काली मिर्च या अन्य कोई फ्लेवर डाल सकते हैं।
  • चूंकि आंवला स्वाद में खट्टे होते हैं, आप इसका जूस बनाने से पहले इसे पानी में अच्छे से उबाल लें।
  • इसे आप आसानी से 6-8 महीने तक स्टोर कर सकते हैं। हालाँकि लम्बे समय तक स्टोर करने से इसका रंग थोड़ा हल्का हो सकता है।

आप ऊपर बताई गयी विधि को विडियो के रूप में भी देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हम यहाँ निशा मधुलिका नामक चैनल से यह विडियो शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

  1. आंवला जूस पीने के फायदे

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

One thought on “आंवला जूस बनाने की विधि”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *