Thu. May 2nd, 2024

    कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। उम्मीद है कि कांग्रेस के अगले अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे। लेकिन यदि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी ना संभालना चाहें तो ऐसी परिस्थिति में कौन कांग्रेस अध्यक्ष होगा इस नाम पर विचार किया जा रहा है। शुरुआत में अफवाहें उड़ रही थी कि शरद पवार को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन शरद पवार की तरफ से इस बात के स्पष्ट संदेश दे दिए गए कि उनकी पार्टी को अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

    अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने को राजी नहीं होते हैं तो इसके लिए अशोक गहलोत अगला विकल्प हो सकते हैं। कांग्रेस की कमेटी की बैठक जल्दी ही इस मामले पर होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून 2021 तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है। वहीं अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए दिया जा रहा है।

    एक काफी लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस के वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। बैठक में उम्मीद जताई जा रही है कि अध्यक्ष चुनाव से संबंधित किसी प्रस्ताव पर मुहर लगाई जा सकती है। इस बात की प्रबल संभावना है कि राहुल गांधी अगले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे। लेकिन यह भी देखा जा रहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है।

    राहुल गांधी नहीं तो कौन, इस सवाल की दौड़ में शरद पवार भी थे, जिसको उन्होंने अफवाह बता कर खारिज कर दिया। अब अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा है। अशोक गहलोत की कांग्रेस में काफी बेहतर छवि है और अशोक गहलोत पर पार्टी के सभी नेता भरोसा भी करते हैं। अशोक गहलोत ने पार्टी की हर जिम्मेदारी को काफी गंभीरता के साथ निभाया है तो उम्मीद की जा रही है कि गहलोत ही राहुल गांधी के बाद अगला विकल्प हो सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *