Wed. May 8th, 2024

    प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का आज निधन हो गया है। नरेंद्र चंचल “चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है” भजन के गायक थे। उनकी आवाज का हार कोई दीवाना था। उनके गाए भजन जागरण और भक्तिमय आयोजनों की शान बढ़ाते थे। 80 वर्ष की आयु में उन्होंने आखिरी सांस ली।

    कहा जाता है कि वे हर साल वैष्णो देवी जाया करते थे। वे माता रानी के काफी बड़े भक्त माने जाते थे। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 80 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। पिछले 2 महीनों से उनकी तबीयत खराब थी जिसके चलते वे अस्पताल में भर्ती थे। आज दोपहर 12:15 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

    नरेंद्र चंचल मूलतः पंजाब के थे। उन्होंने बहुत संघर्ष करके बॉलीवुड में नाम कमाया था और बहुत सारी हिट फिल्मों में हिट गाने भी दिए थे। नरेंद्र सिंह चंचल की बायोग्राफी ‘मिडनाइट सिंगर’ इंटरनेट पर उपलब्ध है। इसमें उन्होंने अपने जीवन में किये सभी संघर्षों के बारे में विस्तार से लिखा है जिसे पढ़कर प्रेरणा ली जा सकती है। नरेंद्र चंचल की हर साल के आखिरी दिन वैष्णो देवी में भजन प्रस्तुति हुआ करती थी जिसे सुनने दूर-दूर से लोग आया करते थे।

    उनकी मृत्यु के बाद बहुत सी बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नरेंद्र सिंह चंचल को 1973 में एक फिल्म में गाए गीत के लिए फिल्म फेयर का बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवार्ड भी मिला था। उनके निधन की खबर से भक्तों और उनके फैंस में शोक की लहर है। लोग ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कहा जाता है कि बचपन में बहुत शरारती होने के कारण उनका नाम चंचल पड़ गया था। नरेंद्र चंचल अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए भजन हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। अपने भजनों से वह हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगे। उनके गाए भजनों और गीतों से ही माता रानी की चौकियों और जागरणों की शोभा हुआ करती है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *