Fri. Apr 26th, 2024
    अरबाज़ खान ने अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियन के जन्मदिन पर पोस्ट की ये प्यारी तस्वीर

    अभिनेता, फिल्ममेकर और चैट शो होस्ट अरबाज़ खान ने अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियन का कल रात जन्मदिन मनाया था। इस अवसर पर, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और जियोर्जिया की एक रोमांटिक सी तस्वीर भी पोस्ट की है। जियोर्जिया एक इतालियन मॉडल हैं और ये दोनों अक्सर डेट पर जाते देखे गए हैं। अरबाज़ उनके लिए गंभीर हैं और जल्द अपने रिश्ते को आगे भी बढ़ा सकते हैं।

    उनके द्वारा साझा की गयी इस तस्वीर में, दोनों बहुत खुश नज़र आ रहे हैं और कैमरा के लिए पोज़ दे रहे हैं। अरबाज़ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-“जन्मदिन मुबारक हो जियोर्जिया।”

    ARBAZ-GIORGIA

    कल रात, अरबाज़ ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमे अरबाज़ के माता-पिता सलीम खान, सलमान खान और हेलेन भी नज़र आये थे। उनके छोटे भाई सोहेल खान भी अपनी पत्नी सीमा खान और बेटे निर्वाण खान के साथ दिखे थे। बहन अर्पिता खान भी अपने पति आयुष शर्मा और बेटे आहिल के साथ पार्टी में पहुंची थी। अरबाज़ और उनकी पूर्व-पत्नी मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान भी पार्टी में शामिल हुए।

    बर्थडे गर्ल जियोर्जिया अपने लेपर्ड-प्रिंट आउटफिट में कमाल की लग रही थीं, जबकि अरबाज ने डेनिम शर्ट पहने दिखाई दिए। दोनों ने खुशी-खुशी एक साथ पापराज़ी के लिए पोज़ दिया।

    GIORGIA-ARBAZ

    ARPITA-AAYUSH-AHIL

    अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की घोषणा के बाद इस जोड़ी ने डेटिंग शुरू की। एक इंटरव्यू में पहले अभिनेता ने जियोर्जिया के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की और कहा-“अगर मुझे अपना रिश्ता छुपाना होता, तो मैं इसे खुले में नहीं लाता। मैं बिना झिझके इस बात को स्वीकार करता हूँ कि इस समय जियोर्जिया मेरे जीवन में है।”

    काम की बात की जाये तो, अरबाज़ इन दिनों फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसका वह निर्माण कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने चैट शो ‘पिंच’ भी होस्ट किया था।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *