Sat. Apr 27th, 2024

    मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)| करियर राजनयिक डेविड जे. रंज को मुंबई में नए अमेरिकी महावाणिज्य दूत के तौर पर नियुक्त किया गया है। रंज की नियुक्ति पहले पाकिस्तान में भी रही है। रंज आइवी लीग येल विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। वह अमेरिका के पूर्व महावाणिज्य दूत एजगर्ड कागन के उत्तराधिकारी के तौर पर नियुक्त हुए हैं।

    मुंबई में अपनी नियुक्ति से पहले उन्होंने दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो में दक्षिण एशिया (भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव) के लिए उप सहायक सचिव के तौर पर काम किया है।

    इससे पहले वह मिस्र, इराक, मोरक्को व यरुशलम में काम करने के अलावा पाकिस्तान में भी उप सहायक सचिव थे।

    वह न्यूयॉर्क के एक मूल निवासी हैं और 1992 के बाद से एक करियर राजनयिक के तौर पर कार्यरत हैं। रंज ने 1991 में येल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया।

    बाद में उन्होंने 2005 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय में वुडरो विल्सन स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल अफेयर्स से पब्लिक पॉलिसी में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।

    बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालने के बाद रंज ने कहा, “पश्चिमी भारत में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मान की बात है। अमेरिका-भारत के संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के लिए एक साझा प्रतिबद्धता पर टिके हैं। आर्थिक संबंधों के अलावा लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों के लिए ये साझा प्रयास हैं। पश्चिमी भारत में हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर हैं।”

    रंज जनसेवा व बेहतर कार्यप्रणाली के लिए कई पुरस्कार व सम्मान भी हासिल कर चुके हैं।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *