Fri. Apr 26th, 2024
    अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन

    अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और गत चुनावों में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने “सबसे प्रसंशीय महिला” की सूची में पहले पायदान से खिसका दिया है। गुरूवार को प्रकाशित गल्लुप पोल के मुताबिक अमेरिका की सबसे प्रसंशीय महिला मिशेल ओबामा है।

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम अमेरिका में सबे प्रसंशीय पुरुषों की सूची में शीर्ष पर है, वह लगातार 11 वर्षों से इन सूची में पहले पायदान पर रहे हैं। बीते चार सालों की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दूसरे पायदान पर रहे हैं। साल 1946 से गल्लुप इस सालाना पोल को प्रतिवर्ष आयोजित करता है, सिर्फ 1976 में नहीं किया गया था।

    1025 अमेरिकी नागरिकों में से 50 फीसदी ने कहा कि सबसे ज्यादा वे मिशेल ओबामा की सराहना करते हैं। मिशेल ओबामा अभी अपनी किताब “बिकमिंग” का प्रचार कर रही है। हिलेरी क्लिंटन और प्रथम महिला मेलेनिया ट्रम्प को चार फीसदी वोट के तहत तीसरा पाय्दाम मिला है जबकि टॉक शो की होस्ट ओप्राह विनफ्रे को पांच फोस्दी मतों के साथ दूसरा पायदान मिला है।

    हिलेरी क्लिंटन साल 2016 में डेमोक्रेटिकस की राष्ट्त्रप्ती पद की उम्मीदवार थी और पूर्व अमेरिकी सांसद और राज्य सचिव थी। उन्हें इस सूची में 22 बार पहला पायदान मिला है, गत 17 वर्षों में लगातार वह शीर्ष पर बनी रही है।

    19 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें ब्रैक ओबामा पुरुषों में सबसे अधिक सराहनीय लगते हैं। डोनाल्ड ट्रम्प को 13 फीसदी मतों के साथ दूसरा पायदान मिला है, जबकि पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और पॉप फ्रांसिस के मध्य तीसरे पायदान के लिए टाई हो गया था। गल्लुप के मुताबिक इस सर्वे का आयोजन 3-12 दिसम्बर तक आयोजित किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *