Sat. Apr 27th, 2024
    उत्तर कोरिया अमेरिका

    उत्तर कोरिया का अमेरिका के खिलाफ एक और खतरनाक मंसूबे का पता चला है। उत्तर कोरिया पहले ही अमेरिका को परमाणु हमले की धमकी दे चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया अब अपने छोटे बच्चों को अमेरिका के खिलाफ भड़का रहा है।

    इसके लिए उत्तर कोरिया वीडियो गेम का उपयोग कर रहा है। बच्चों को एक शिविर में सिखाया जा रहा है कि वो अमेरिकी लोगों की हत्या कर सके। बाकायदा खेलों के माध्यम से उत्तर कोरिया बच्चों को बचपन से ही अमेरिका के खिलाफ उकसा रहा है।

    ऑस्ट्रेलिया से मिली एक 60 मिनट की क्लिप में बच्चों को राइफल्स के साथ अपने आभासी दुश्मनों पर शूटिंग का अभ्यास करने के बारे में बताया जा रहा है।

    इस दौरान बच्चों को आभास करवाया जाता है कि वो अमेरिकियों को मार रहे है। इसके अलावा यहां पर बच्चों को तैरना व नए दोस्त बनाने के बारे में भी बताया जाता है। इसके लिए उत्तर कोरिया में शिविर के माध्यम से बच्चों को अभ्यास करवाया जा रहा है।

    वीडियो के जरिए बच्चों को भड़काया जा रहा

    एक वीडियो में बच्चा एक सैनिक को पीछे से गोली मारता हुआ दिखता है। फिर वो बच्चा दावा करता है कि मैं अमेरिकी लोगों को मारने के लिए बहुत खुश हूं। इसके अलावा बच्चा कहता है कि अमेरिका, जापानदक्षिण कोरिया हमारे दुश्मन है, मेरा सपना इन्हें मारने का है।

    इन वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तानाशाह किम जोंग बचपन से ही बच्चों को किस तरीके से अमेरिका व अन्य देशों के खिलाफ उकसा रहा है।

    बच्चे ही नहीं बल्कि अब तो उत्तर कोरिया अपने युवाओं को हिंसक विरोधी अमेरिकी एजेंडे के साथ उकसाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। यहां के युवाओं को अमेरिका के खिलाफ भड़काया जा रहा है।

    वीडियो गेम के जरिए बच्चों को इसलिए भड़काया जाता है ताकि वो आसानी से इसे सीख ले। अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए अभ्यास से वीडियो गेम के जरिए करवाया जा रहा है। उत्तरी कोरिया बच्चों को जन्म से लेकर अमेरिकियों को दुश्मन के रूप में देखने के लिए पढ़ाया जाता है।

    वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया ने अपने देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम को बढ़ा दिया है और अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइलों पर परीक्षण का आदेश दिया है। डोनाल्ड ट्रम्प भी उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी रक्षा तकनीकों को मजबूत करने में लगा हुआ है।