Sat. Jun 22nd, 2024
    abhinav shukla biography in hindi

    अभिनव शुक्ला हिंदी टीवी सीरियल और फिल्मो के जाने माने अभिनेता हैं। अभिनव ना केवल अभिनेता हैं बल्कि एक मॉडल और एक निर्देशक भी हैं। अभिनव ने अपने लुक्स की वजह से बहुत नाम कमाया है। उन्हें टीवी सीरियल के सबसे हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में काफी पहले ही शामिल कर लिया गया था।

    अभिनव ने टीवी सीरियल में पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के किरदारों को दर्शाया है। जनता ने इनके दोनों रूपों को बहुत पसंद किया है। अभिनव का ‘डॉ. मनन’ का किरदार लोगो को बहुत पसंद आया था। इन्होने हिंदी फिल्म ‘जय हो’ से फिल्मो की दुनिया में डेब्यू किया था।

    वैसे अभिनव ने हिंदी टीवी सीरियल में 2007 से अभिनय करना शुरू किया था। उन्होंने हालही में कलर्स टीवी के कॉमेडी शो ‘खतरा, खतरा, खतरा’ में भाग भी लिया था।

    अभिनव शुक्ला का प्रारंभिक जीवन

    अभिनव शुक्ला का जन्म 27 सितम्बर 1982 को लुधियाना, पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘डॉ के.के. शुक्ला’ है और वह लुधियाना में ‘पंजाब कृषि विश्वविद्यालय’ में एक ‘एंटोमोलॉजिस्ट’ के रूप में काम करते हैं। अभिनव की माँ का नाम ‘श्रीमती राधा शुक्ला’ है और वह ‘गुरु नानक पब्लिक स्कूल’ (सारा नगर, लुधियाना) में एक शिक्षक रही थीं।

    अभिनव के एक बड़े भाई हैं जो नॉवल ऑफिसर हैं। अभिनव शुक्ला ने साल 2000 में ‘गुरु नानक पब्लिक स्कूल’ से अपने स्कूल की पढाई पूरी की थी। साल 2004 में उन्होंने ‘लाला लाजपत राय इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’, मोगा, पंजाब से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग’ में अपनी ‘बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी’ की पढ़ाई पूरी की थी। 2004 में उन्होंने ‘ट्राईस्ट-2004’ में भाग भी लिया था।

    ‘इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी’ ,दिल्ली में आयोजित ‘टेक्निकल फेस्टिवल’ में अभिनव ने ‘बेस्ट डिजाइन’ का अवार्ड भी जीता था।

    अभिनव शुक्ला का व्यवसायिक जीवन

    अभिनव शुक्ला ने अपने अभिनय की शुरुआत 2007 से की थी। उससे पहले अभिनव ने मॉडलिंग में काम किया था।2004 में अभिनव को ‘मिस्टर इंडिया’ के प्रतियोगिता में ‘मिस्टर बेस्ट पोटेंशियल’ चुना गया था। अभिनव जनवरी 2004 को आयोजित ‘ग्रेसिम मिस्टर इंडिया’ में 6 रैंक पर स्थित थे। वह जनवरी 2004 में हुए एक समारो के प्रतियोगिता में ‘बेस्ट फिसीके’ से सम्मानित भी हुए थे।

    अभिनव शुक्ला ने पहली बार अभिनय सीरियल ‘जाने क्या बात हुई’ में किया था। यह सीरियल कलर्स टीवी पर दर्शाया जाता था और इस सीरियल में अभिनव के किरदार का नाम ‘शांतनु’ था। इस सीरियल में अभिनव का किरदार सहायक के रूप में था। इसके बाद अभिनव को ज़ी टीवी के सीरियल ‘छोटी बहु – सिंदूर बिन सुहागन’ में देखा गया था। इस सीरियल में अभिनव के किरदार का नाम ‘विक्रम’ था। इस सीरियल में भी अभिनव ने कुछ समय के लिए ही काम किया था।

    2007 में अभिनव शुक्ला को सब टीवी के सीरियल ‘जर्सी नंबर 10’  में देखा गया था। इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘अर्जुन राय’ था। इस सीरियल में अभिनव के साथ श्रवण रेड्डी, सुकृति कांडपाल, नम्रता रामसे और ऋतुर्ज सिंह ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था। यह सीरियल बहुत लोकप्रिय हुआ था।

    अभिनव ने इस सीरियल में 2007 में अभिनय करना शुरू किया था। 2010 में अभिनव ने स्टार वन के सीरियल ‘गीत – हुई सबसे पराई’ में काम किया था। इस सीरियल में अभिनव ने ‘देव सिंह खुराना’ का किरदार अभिनय किया था। 2011 में अभिनव ने स्टार प्लस के सीरियल ‘एक हज़ारो में मेरी बहना है’ में ‘डॉ. मनन’ का किरदार अभिनय किया था। यह किरदार लोगो को बहुत पसंद आया था।

    अभिनव के इस किरदार को ‘जानवी’ यानी क्रिस्टल डिसूज़ा से प्यार होता है लेकिन दोनों एक दूसरे को कह नहीं पाते और फिर ‘जानवी’ की शादी किसी और से हो जाती है। इस सीरियल में अभिनव का ‘डॉ. मनन’ का किरदार बहुत कम समय के लिए था, लेकिन फिर भी इस सीरियल के अंत तक इस किरदार को लोगो ने याद किया था।

    अभिनव ने 2012 में ज़ी टीवी के सीरियल ‘हिटलर दीदी’ में भी अभिनय किया था। इसी साल अभिनव ने स्टार प्लस के शो ‘सर्वाईवर इंडिया’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। इस शो में इनका प्रदर्शन काबिलिय तारीफ था। इन्होने इस शो में पुरे 42 दिनों तक खुदको बनाए रखा था और 5 रैंक पर आने के बाद इन्हे शो से एलिमिनेट होना पड़ा था। 2013 में अभिनव को ज़ी टीवी के सीरियल ‘बदलते रिश्तो की दास्तान’ में ‘अनिरुद्ध बलराज अस्थाना’ का किरदार दर्शाते हुए देखा गया था। इस सीरियल में इनका किरदार लोगो को पसंद आया था।

    2016 में अभिनव ने सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में भी अभिनय किया था। इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘ओम राठी’ था। इस सीरियल में भी इनका किरदार कम समय के लिए ही था। 2018 में अभिनव को सीरियल ‘सिलसिला बदलते रिश्तो का’ के ट्रेलर में देखा गया था। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ‘राजदीप ठाकुर’ था। अभिनव ने पहले तो इस सीरियल में काम करने के लिए हामी भरी थी लेकिन बाद में उन्होंने एक बार फिर सोच विचार करके इस सीरियल में काम ना करने का फैसला लिया था। अभिनव ने ऐसा इसलिए किया था क्युकी इस सीरियल में उनका नेगेटिव किरदार था और वो अभी नेगेटिव किरदार को नहीं दर्शाना चाहते थे।

    अभिनव शुक्ल के फिल्मो के सफर की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले 2014 में ‘सलमान खान’ की फिल्म ‘जय हो’ में अभिनय किया था। फिल्म जय हो से ही अभिनव ने फिल्मो में डेब्यू किया था। इसके बाद उसी साल इन्हे एक और फिल्म में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म का नाम ‘रोर’ था और इनके किरदार का नाम ‘पंडित’ था। 2017 में अभिनव ने हिंदी फिल्म ‘अक्सर 2’ में ‘रिस्की’ का किरदार अभिनय किया था। 2019 में भी अभिनव ने सुपर हिट फिल्म ‘लुका छुप्पी’ में ‘नज़ीम खान’ का किरदार दर्शाया था।

    अभिनव शुक्ला द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शो और उनके किरदार

    • 2008 – 2009, कलर्स टीवी के सीरियल ‘जाने क्या बात है’ में ‘शान्तनु’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2008 – 2009, ज़ी टीवी के सीरियल ‘छोटी बहू – सिंदूर बिन सुहागन’ में ‘विक्रम’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, सब टीवी के सीरियल ‘जर्सी नंबर 10’ में ‘अर्जुन राय’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010 – 2011, स्टार वन के सीरियल ‘गीत – हुई सबसे पराई’ में ‘देव सिंह खुराना’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011 – 2012, स्टार प्लस के सीरियल ‘एक हज़ारो मे मेरी बेहना है’ में ‘डॉ मनन’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012, ज़ी टीवी के सीरियल ‘हिटलर दीदी’ में ‘सुमेर सिंह चौधरी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012, स्टार प्लस के सीरियल ‘सर्वाइवर इंडिया सीजन 1’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2013, ज़ी टीवी के सीरियल ‘बदलते रिश्तो की दास्तान’ में ‘अनिरुद्ध बलराज अस्थाना’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2016, स्टार प्लस के सीरियल ‘दीया और बाती हम’ में ‘ओम राठी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, कलर्स टीवी के सीरियल ‘सिलसिला बदलते रिश्तें का’ में ‘राजदीप ठाकुर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, कलर्स टीवी के कॉमेडी शो ‘खतरा खतरा खतरा’ में भाग लिया था।

    अभिनव शुक्ला द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 2014, हिंदी फिल्म ‘जय हो’ में अभिनय किया था।
    • 2014, हिंदी फिल्म ‘रोर’ में ‘पंडित’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017, हिंदी फिल्म ‘अक्सर 2’ में ‘रिस्की’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, हिंदी फिल्म ‘लुका छुप्पी’ में नजीम खान का किरदार अभिनय किया था।

    अभिनव शुक्ला का निजी जीवन

    अभिनव शुक्ला के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने टीवी अभिनेत्री ‘रुबीना दिलैक’ को कुछ समय तक डेट किया था। इन दोनों ने जून 2018 में शिमला में एक दूसरे से शादी कर ली है। इन्होने ज़ी टीवी के सीरियल ‘छोटी बहु – सिंदूर बिन सुहागन’ में एक साथ अभिनय किया था। अभिनव के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उनके पसंदीदा अभिनेता सलमान खान और गौतम रोड़े हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें जैकलिन फर्नॅंडेज़ पसंद है।

    अभिनव को घूमने का बहुत शौक है और उनकी पसंदीदा जगह लेह, लद्दाख है। अभिनव अपनी बाहरी गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। वह जब भी शूटिंग या काम नहीं करते हैं तो उन्हें जंगल में ट्रेक और कैम्प करना पसंद होता है। जनवरी 2014 को महाराष्ट्र के माथेरान के जंगलों में एक किले के लिए ट्रेक करते समय वह एक चट्टान के सामने से टकरा गए थे और उन्हें ‘रॉक क्लाइम्बर्स’ की एक टीम ने बचाया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवित रहने के दिनों के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लिया था।

    सहनशीलता का नया उदाहरण देते हुए अभिनव को लोगो का भरपूर प्यार मिलता आ रहा है। भले ही कुछ ज़्यादा बड़े किरदारों को लम्बे समय तक अभिनव ने ना दर्शाया हो लेकिन इसके बावजूद लोग उन्हें पहचानते हैं और अभिनव की अच्छी खासी लोकप्रियता भी हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *