Thu. Apr 25th, 2024
    kushal tandon biography in hindi

    कुशाल टंडन हिंदी टीवी सीरियल के हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं। इनके अभिनय के साथ साथ इनके स्टाइल और लुक्स के लिए भी इन्हे जल्द ही लोकप्रियता मिलनी शुरू हो गई थी। कुशाल का सबसे लोकप्रिय किरदार ‘विराट सिंह वढेरा’ और ‘अर्जुन शर्मा’ का माना जाता है। इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत 2011 से की थी।

    कुशाल ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले कुछ समय तक मॉडलिंग का काम भी किया था। एक सफल मॉडल बनने के बाद ही कुशाल ने अभिनय करना शुरू किया था। कुशाल ने ‘बिग बॉस’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी’ जैसी रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट के रूप में भाग भी लिया था। कुशाल ने बहुत सारे किरदारों में अभिनय नहीं किया है लेकिन फिर भी कम समय में ज़्यादा सफल अभिनेता बनने में शक्षम रहे हैं।

    कुशाल टंडन का प्रारंभिक जीवन

    कुशाल टंडन का जन्म 28 मार्च 1985 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। कुशाल के पापा का नाम ‘बिल्लू टंडन’ है और पेशे से वह बिज़नसमैन और ट्रांस्पोर्ट यूनियन के प्रेजिडेंट भी हैं। कुशाल की माँ का नाम ‘संध्या टंडन’ है। कुशाल की 2 बड़ी बहने हैं जिनका नाम ‘टीना टंडन’ और ‘भावना टंडन’ है।

    कुशाल टंडन भारतीय जनता पार्टी के नेता ‘लालजी टंडन’ के पोते हैं। कुशाल ने अपने स्कूल की पढाई ‘स्किनडीए स्कूल’, ग्वालियर, मध्य प्रदेश से पूरी की है। उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री ‘हंस राज कॉलेज’ से प्राप्त की थी। कुशाल अपने स्कूल के समय में खेल कूद में काफी अच्छे रहे हैं। कुशाल ने स्टेट लेवल में हॉकी का खेल खेला था। इन्होने अपने अभिनय के कारण बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी हासिल किया है।

    कुशाल टंडन का व्यवसायिक जीवन

    कुशाल टंडन ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। कुशाल ने 2005 में ‘ग्रासिम मिस्टर इंडिया 2005’ में भाग लिया था, जहां वो पहले रनर -अप बने थे। कुशाल ने यूनाइटेड स्टेट से अभिनय का कोर्स पूरा किया था और वहां से लौटने के बाद उन्होंने 2011 में अपना अभिनय का करियर शुरू किया था। 2011 में कुशाल टंडन ने स्टार प्लस के सीरियल ‘एक हज़ारो में मेरी बहना है’ से टीवी सीरियल में डेब्यू किया था।

    इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ‘विराट सिंह वढेरा’ था। यह सीरियल स्टार प्लस पर अक्टूबर 2011 से सितम्बर 2013 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल में कुशाल के साथ करन टैंकर, क्रिस्टल डिसूज़ा और निआ शर्मा ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। कुशाल के साथ निआ शर्मा की जोड़ी थी और करन और क्रिस्टल की जोड़ी थी। अगर एपिसोड्स की बात करे तो इस सीरियल के कुल 515 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए हैं।

    कुशाल ने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 5’ में भाग लिया था। इस शो में कुशाल ने सिर्फ 3 हफ्ते ही बिताए थे की उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था। कुशाल टंडन को 2013 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 7’ में देखा गया था। इस शो में कुशाल ने कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और बिग बॉस के घर में 95 दिन तक रहे थे। 95 दिन बाद उन्हें शो से एलिमिनेट होना पड़ा था।

    इस शो के दौरान कुशाल और अभिनेत्री गौहर खान के बीच प्यार का सिलसिला भी शुरू हो गया था। दोनों ने बिग बॉस के घर के अंदर एक दूसरे का पूरा पूरा साथ दिया था। इस शो के बाद कुशाल को कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी’ में देखा गया था। इस शो में कुशाल बेहतरीन परफॉरमेंस दे रहे थे लेकिन एक स्टंट को परफॉर्म करते समय उन्हें चोट लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर निकलना पढ़ा था। इस शो में कुशल ने 4 हफ्तों का सफर ही तै किया था।

    2016 में कुशाल टंडन को सोनी टीवी के सीरियल में देखा गया था। इस सीरियल का नाम ‘बेहद’ था और कुशाल के किरदार का नाम ‘अर्जुन शर्मा’ था। यह सीरियल शुरू होने के दो चार दिनो के अंदर ही बहुत लोकप्रिय हो गया था। कुशाल के साथ इस सीरियल में जेनिफर विंगेट और सुमित भारद्वाज ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस सीरियल को सोनी टीवी पर अक्टूबर 2016 से अक्टूबर 2017 तक दर्शाया गया था।

    इस सीरियल में इन तीनो के किरदारों को लोगो ने बहुत पसंद किया था और खास कर ‘जेनिफर विंगेट’ का ‘माया मल्होत्रा’ का किरदार बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस सीरियल का सीजन 2 यानी ‘बेहद 2’ भी जल्द ही सोनी टीवी पर शुरू किया जाएगा। कुशाल ने ‘अर्जुन शर्मा’ के किरदार के लिए बहुत तारीफे बटोरी थी। 2018 में उन्हें एकता कपूर ने वेब सीरीज ‘हम’ में काम करने का मौका मिला था। इस सीरीज का पूरा नाम ‘हम – आई’एम बिकॉज़ ऑफ़ अस’ था।

    यह सीरीज एएलटी बालाजी में दर्शाई जाती थी। इस वेब सीरीज में कुशाल के किरदार का नाम ‘राहुल नंदा’ था। कुशाल के साथ इस सीरीज में रिद्धिमा पंडित, करिश्मा शर्मा और पायल भोजवानी ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस सीरीज के कुल 20 एपिसोड दर्शको के बीच रखे गए थे।

    कुशल टंडन द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2011 – 2013, स्टार प्लस के सीरियल ‘एक हज़ारो में मेरी बहना है’ में ‘विराट सिंह वढेरा’ का किरदार अभिनय किया था।
    •  2012 – 2013, स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2013, कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2014, कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2016 – 2017, सोनी टीवी के सीरियल ‘बेहद’ में ‘अर्जुन शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, एएलटी बालाजी के वेब सीरीज में ‘हम – आई’एम बिकॉज़ ऑफ़ अस’ में ‘राहुल नंदा’ का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2012, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘एक हज़ारोन में मेरी बेहना है’ के लिए ‘बेस्ट फ्रेश न्यू फेस (मेल)’ का अवार्ड का मिला था।
    • 2017, ‘लायंस गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बेहद’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला था।

    कुशाल टंडन का निजी जीवन

    कुशाल टंडन के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले विदेशी मॉडल ‘एलेना बोएवा’ को डेट किया था। दोनों ने एक साथ स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी भाग लिया था। कलर्स टीवी के शो ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर जाने से पहले कुशाल ने एलेना से रिश्ता तोड़ लिया था।

    बिग बॉस के घर के अंदर कुशाल की मुलाक़ात अभिनेत्री ‘गौहर खान’ से हुई थी। इन दोनों के बीच वही प्यार हुआ और दोनों ने शो के बाद भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा था। लगभग अपने रिश्ते को 1 साल तक चलाने के बाद दोनों के अलग होने की खबरे आने लगी थी। एक इंटरव्यू में गौहर खान ने बताया था की वो दोनों अलग हो चुके हैं। गौहर खान से अलग होने के बाद कुशाल का नाम अभिनेत्री ‘अंकिता लोखंडे’ के साथ भी कुछ समय तक जुड़ा रहा था। हलाकि दोनों ने अपने इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी।

    कुशाल का नाम ‘बेहद’ की को- स्टार ‘सुमित भारद्वाज’ के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने लगभग 1 साल तक सीरियल ‘बेहद’ में अभिनय किया था। फिलहाल खबरों की माने तो कुशाल अभिनेत्री ‘रिद्धिमा पंडित’ को डेट कर रहे हैं। रिद्धिमा और कुशाल ने एएलटी बालाजी के वेब सीरीज ‘हम – आई’एम बिकॉज़ ऑफ़ अस’ में काम किया था। अभी तक रिद्धिमा या कुशाल, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बताया है।

    कुशाल की पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में चिल्ली पनीर, अपनी माँ के हाथ का बना खाना, दाल चावल, राजमा चावल, और चॉकलेट बहुत पसंद है। कुशाल का पसंदीदा रंग सफ़ेद है। कुशाल टंडन रोजाना पूजा पाठ करते हैं और उन्हें गुरुद्वारा जाना भी बहुत पसंद है। कुशाल को जानवरो से बहुत लगाव है। कुशाल को फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल किया जाता है साथ की कुशाल को ‘किकबॉक्सिंग’ करना भी बहुत पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *