Mon. May 20th, 2024
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर आये दिन खबरें आती रहती हैं। पहले दोनों अपने रिश्ते के बारे में मीडिया के सामने बात करने से कतराते थे मगर अब लग रहा है कि उन दोनों ने लोगो के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। अक्सर दोनों, एक दूसरे के साथ अलग अलग पार्टियों का हिस्सा बनते देखे जाते हैं। और हाल ही में, ‘कॉफ़ी विद करन’ में अर्जुन ने रिलेशनशिप में होने की पुष्टि भी की।

नेहा धूपिया के रेडियो चैट शो “नो फ़िल्टर नेहा” पर, नेहा ने अनिल कपूर के एक साथ सेगमेंट खेला था जिसमे उन्हें सेलिब्रिटी कपल को रेलशनशिप एडवाइस देनी थी। जब उनसे अर्जुन और मलाइका के ऊपर टिपण्णी करने को कहा गया तो उन्होंने कहा-“मैं उसे बहुत अच्छे से जानता हूँ। जो चीज़ उसे खुश करती है, वे मुझे भी खुश करती है। मैं किसी बारे में कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि ये मामला निजी है और वो कुछ भी करें। हम सारे परिवारवालों ने हमेशा इसी बात पर यकीन किया है कि जो कुछ भी सामने वाले को खुश करता है वो हमे भी खुश करता है।”

हाल ही में, अर्जुन और मलाइका ने अमृता अरोड़ा के घर हुई पार्टी को अटेंड किया था। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन और मलाइका ने साथ में लोखंडवाला के पास एक फ्लैट खरीदा है। ये उन दोनों का संयुक्त निवेश है। उसमे रहना ना रहना वो उन दोनों के ऊपर है। मगर वो अपने लिए एक जगह जरुर बना रहे हैं।”

कमाल की बात तो ये है कि जब ‘इंडियाज गोट टैलेंट’ के सेट पर करन ने मलाइका से अर्जुन और जानवी वाले एपिसोड के ऊपर सवाल किया तो मलाइका ने जवाब दिया-“वो हॉट था, ईमानदारी से भरा हुआ था और मुझे उसकी हर एक बात पसंद आई।”

उस एपिसोड में अर्जुन ने ये भी कहा था कि वे शादी करने के लिए तैयार हैं। उनकी सौतेली माँ श्रीदेवी के मरने के बाद, वे अपने परिवार के और करीब आ गए हैं और इसलिए उन्हें लगता है कि उन्हें भी अपने ज़िन्दगी में कोई चाहिए।

https://www.instagram.com/p/Bqo16E6D28l/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *