Fri. Mar 29th, 2024
    मलाइका अर्जुन,जियोर्जिया अरबाज़

    मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बातचीत करते हैं। तलाक़ के बाद दोनों अपनी अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ गए हैं। अरबाज़ खान ने हाल ही में यह बताया था कि वह जियोर्जिया एंड्रीयानी को डेट कर रहे हैं और मलाइका के अर्जुन कपूर के साथ अफेयर के चर्चे हो रहे हैं।

    मुंबई में हुए दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन समारोह में मलाइका-अर्जुन और जियोर्जिया-अरबाज़ पहली बार आमने-सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जब अर्जुन-मलाइका कार्यक्रम स्थल पर पहुचे तो गलती से दोनों का अरबाज़ और जियोर्जिया से सामना हो गया।

    https://www.instagram.com/p/Bq2w6d-nUBZ/

    https://www.instagram.com/p/Bq20u_tHDS6/

    https://www.instagram.com/p/Bq20z4oH2dJ/

    मलाइका सबके अभिवादन में व्यस्त हो गई पर अरबाज़-मलाइका ने एक दुसरे को नज़रन्दाज किया। मलाइका-अरबाज़ के तलाक़ के बाद भी इन्स्टाग्राम पर मलाइका का उपनाम ‘खान’ था पर अब उन्होंने अपना नाम बदल लिया है।

    हालांकि मलाइका और अर्जुन ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ख़ुलासा नहीं किया है पर दोनों लगातार एक साथ घूमते नज़र आते हैं। सूत्रों के अनुसार जल्दी ही दोनों शादी भी कर सकते हैं।

    इन खबरों को हवा देते हुए अर्जुन कपूर ने ‘कॉफ़ी विथ करण’ 6 (Koffee With Karan season 6) पर यह कह दिया था कि वह अकेले नहीं हैं और शादी करने के लिए तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर से अपने ब्रेकअप को अपना सौभाग्य मानती हैं कैटरीना कैफ़

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *