क्या अपनी अगली फिल्म "खानदानी शफाखाना" में सेक्स क्लिनिक वर्कर के रूप में दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

पिछले साल दो फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, सोनाक्षी सिन्हा इस साल भी अपनी आगामी फिल्मों से धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वह फ़िलहाल पंजाब में बादशाह, अनु कपूर और वरुण शर्मा के साथ निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता की डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का नाम तो अभी तय नहीं हुआ है मगर कहा जा रहा है कि इसका नाम-“खानदानी शफाखाना” होने की उम्मीद है।

पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार, दबंग गर्ल फिल्म में पंजाब के होशियारपुर में एक सेक्स क्लिनिक में काम करने वाली एक युवा लड़की की भूमिका निभाएंगी और अनु कपूर उनके बॉस के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में कुलभूषण खरबंदा और नादिरा बब्बर भी सहायक भूमिका में हैं और बादशाह फिल्म से अभिनय में डेब्यू कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BuYM2_dgVEc/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BuVLOJogEej/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म के बारे में बात करते हुए, सोनाक्षी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था-“यह एक स्मार्ट, स्वतंत्र लड़की के बारे में एक अद्भुत कहानी है, जो कई चुनौतियों से गुजरती है। आप इसे स्लाइस ऑफ लाइफ या आने वाली पीढ़ी की फिल्म कह सकते हैं।”

इसके अलावा, सोनाक्षी फिल्म ‘कलंक’ में भी नज़र आएँगी। अभिषेक वर्मन निर्देशित फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। और साथ में तीसरी बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ में स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। उन्होंने जगन शक्ति की फिल्म ‘मिशन मंगल’ को भी साइन किया है जिसमे उनके साथ अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और विद्या बालन दिखाई देंगे।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *